उदयपुर में हैवानियत: लूट की नीयत से बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; पीठ में घोंपा 4 इंच गहरा खंजर, हालत नाजुक

उदयपुर में हैवानियत: लूट की नीयत से बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; पीठ में घोंपा 4 इंच गहरा खंजर, हालत नाजुक

Elderly Man Subjected to Frenzied Knife Attack

Elderly Man Subjected to Frenzied Knife Attack

उदयपुर। Brutality in Udaipur, जिले के गोगुंदा-वणी मार्ग पर लूट की नीयत से बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से कई वार किए और चाकू पीठ में घोंपकर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में बुजुर्ग अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर भी उसकी स्थिति देखकर हैरान रह गए।

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। सेमटाल निवासी शंकर लाल पालीवाल (55) गोगुंदा से अपने गांव लौट रहे थे। आशापुरा होटल के पास तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट के इरादे से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीठ, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। एक वार इतना गहरा था कि चाकू करीब 3 से 4 इंच तक पीठ में धंस गया।

खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़े घायल को ग्रामीणों ने संभाला और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। गोगुंदा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें एमबी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।