Punjab BJP New President: पंजाब में BJP को नया प्रधान मिल सकता; कांग्रेस से आए केवल ढिल्लों को चीफ बनाने की तैयारी

पंजाब में BJP को नया प्रधान मिल सकता; कांग्रेस से आए इस वरिष्ठ नेता को चीफ बनाने की तैयारी, अभी सुनील जाखड़ पार्टी अध्यक्ष

Breaking Punjab BJP Next Chief Name Announced Soon

Breaking Punjab BJP Next Chief Name Announced Soon

Punjab BJP New President: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी पंजाब में पार्टी प्रधान को बदलने की तैयारी में है। कांग्रेस से आए पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को पंजाब में बीजेपी का नया प्रधान बनाया जा सकता है। अभी पंजाब में बीजेपी की कमान सुनील जाखड़ के हाथों में हैं। जाखड़ पंजाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और साथ में अश्वनी शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष बने हुए हैं।

2022 में केवल ढिल्लों बीजेपी में आए

केवल ढिल्लों पंजाब की सियासत में एक जाना-माना नाम हैं और वरिष्ठ नेता की हैसियत रखते हैं। ढिल्लों जून 2022 को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। ढिल्लों ने उस समय कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका शाम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ और बलबीर सिद्धू के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। केवल ढिल्लों एक सिख चेहरा हैं और अगर उन्हें पंजाब बीजेपी चीफ की ज़िम्मेदारी दी जाती है तो इसे विधानसभा चुनाव में एक दांव के रूप में देखा जाना चाहिए।

Breaking Punjab BJP Next Chief Name Announced Soon

बरनाला से विधायक रहे केवल ढिल्लों

पंजाब के दिग्गज नेता केवल ढिल्लों बरनाला से ताल्लुक रखते हैं और कांग्रेस में रहते हुए यहां से विधायक रह चुके हैं। वह 2012 से 2017 तक बरनाला से विधायक रहे। इसके बाद वह 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए। उन्हें आम आदमी पार्टी के मीत हेयर ने हराया था। वहीं ढिल्लों ने कांग्रेस की टिक़ट पर संगरूर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा। जिसमें भगवंत मान से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इधर कांग्रेस से बीजेपी में आने के बाद उन्हें 2022 के संगरूर उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया गया। इस चुनाव को भी ढिल्लों हार गए। इसके बाद बरनाला विधानसभा उपचुनाव 2024 में ढिल्लों को हार का सामना करना पड़ा।

4 जुलाई 2023 को पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष बने जाखड़

4 जुलाई 2023 को बीजेपी हाईकमान ने पंजाब में बड़ा फेरबदल किया था। हाईकमान ने दिग्गज नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब बीजेपी का नया चीफ (Punjab BJP Chief) बनाया था। पहले यह अहम पद अश्वनी शर्मा संभाल रहे थे। हालांकि लगभग 1 साल में जाखड़ के पंजाब बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने की खबर भी सामने आई। लेकिन बाद में उनके इस्तीफे को गलत बताया गया था। वहीं जाखड़ को दिसंबर 2022 में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किया गया था। सुनील जाखड़ 14 मई 2022 को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर 19 मई 2022 को बीजेपी में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल का दावा- पंजाब में AAP अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी; बोले- 4 साल सरकार चलाने के बाद 'एंटी-इनकंबेंसी' नहीं, हमारे काम चर्चा में