चित्रकूट में रक्षा उद्योग को बढ़ावा: BEL लगाएगी 562 करोड़ की यूनिट, 300+ रोजगार मिलेंगे

चित्रकूट में रक्षा उद्योग को बढ़ावा: BEL लगाएगी 562 करोड़ की यूनिट, 300+ रोजगार मिलेंगे

Boosting the Defense Industry in Chitrakoot

Boosting the Defense Industry in Chitrakoot

लखनऊ। Boosting the Defense Industry in Chitrakoot, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा औद्योगिक गलियारा के चित्रकूट नोड में 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन पत्र भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष मनोज जैन को सौंपा। बीईएल रक्षा उत्पादों के निर्माण के लिए 562.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

मुख्यमंत्री ने बीईएल को बुधवार को भूमि आवंटन पत्र सौंपने के बाद कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में एक सशक्त और विश्वसनीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के आर्थिक व औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य भारत में रणनीतिक रूप से स्थित चित्रकूट नोड अपनी उत्कृष्ट लाजिस्टिक कनेक्टिविटी और भौगोलिक अनुकूलता के कारण रक्षा उत्पादन के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत बीईएल द्वारा अत्याधुनिक रडार एवं वायु रक्षा प्रणालियों के निर्माण के लिए एक विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। इससे 300 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को ठोस आधार प्रदान करते हुए रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चित्रकूट अब रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में भी एक नई और सशक्त पहचान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।