जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ

Blood Donation and Health Check-up Camp

Blood Donation and Health Check-up Camp

- 400 से ज्यादा विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने शिविर में हिस्सा लिया

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Blood Donation and Health Check-up Camp: स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के युवा रेड क्रॉस (वाईआरसी) ने भारत विकास परिषद के अंतर्गत डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Blood Donation and Health Check-up Camp

शिविर का संचालन डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम तथा उनकी पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सफल प्रबंधन एनएसएस और वाईआरसी स्वयंसेवकों की टीम द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व वाईआरसी समन्वयक डॉ. नविश कटारिया और एनएसएस समन्वयक आत्मा राम ने किया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस के सचिव श्री बिजेंद्र सिंह सोरौत और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग भी उपस्थित थे।

शिविर के दौरान डॉक्टरों ने स्टाफ सदस्यों और छात्रों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए निःशुल्क रक्तचाप जाँच, ब्लड शूगर तथा सामान्य जाँच की गई। निवारक स्वास्थ्य जाँच के लिए 400 से अधिक कर्मचारियों और छात्रों ने शिविर में भाग लिया और रक्तदान में योगदान दिया। शिविर के दौरान कुल 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।