मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग में धमाका, ग्रेनेड अटैक , चंडीगढ़ व पंजाब में हाई अलर्ट
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग में धमाका, ग्रेनेड अटैक , चंडीगढ़ व पंजाब में हाई अलर्ट

मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग में धमाका

मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर की बिल्डिंग में धमाका, ग्रेनेड अटैक , चंडीगढ़ व पंजाब में हा

मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया (Intellegence) इकाई के मुख्यालय की बिल्डिंग पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हमला किया गया. इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनी गई. हमले में बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के शीशे टूट गए. पंजाब पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं.

मोहाली पुलिस (Mohali Police) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में धमाका रात करीब 7:45 बजे हुआ और इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फोरेंसिक दल को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है.

हमले के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर धमाके के बार में सुनकर स्तब्ध हूं. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई. हमारे पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है और मैं सीएम भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए.

बता दें कि 24 अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित बुड़ैल जेल के पास विस्फोटक सामग्री बरामद होने के कुछ दिन बाद धमाके की यह घटना हुई है.