बिहार में भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, जेपी नड्डा और सम्राट चौधरी करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान
BJP to observe ‘Constitution Murder Day’ in Bihar
पटना। BJP to observe ‘Constitution Murder Day’ in Bihar, भाजपा गुरुवार को आपातकाल की बरसी मनाएगी। 25 जून 1975 को कांग्रेस की ओर से देश में लगाए आपातकाल के विरुद्ध आयोजित कार्यक्रम को पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संबोधित करेंगे। इससे पहले नड्डा पटना एयरपोर्ट से सीधे एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास, जाकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने बताया कि 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ पांच प्रमंडलों में सम्मान समारोह आयोजित होंगे। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जेपी नड्डा की उपस्थिति में लगभग 450 जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
इसके अलावा दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। पार्टी नई पीढ़ी को आपातकाल के काले अध्याय से अवगत कराने के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान, प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी।
25 जून को सभी 52 संगठनात्मक जिलों तथा 1420 मंडलों में काला दिवस मनाकर कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी चरित्र को जनता के सामने रखा जाएगा।