भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हिमाचल में माता रेणुका के किए दर्शन प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए की प्रार्थना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हिमाचल में माता रेणुका के किए दर्शन प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए की प्रार्थना

1000227548

BJP State President Baroli visited Mata Renuka in Himachal

चंडीगढ़, 26 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध एवं पवित्र तीर्थ स्थल रेणुका जी मंदिर पहुंचकर माता रेणुका के विधिवत दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा की और समाज में खुशहाली तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि मां रेणुका का यह मंदिर देश के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है और यहां आकर मन को अद्भुत शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मां रेणुका की कृपा से प्रदेश में विकास, समृद्धि और जनकल्याण का मार्ग और मजबूत होगा।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेणुका झील और रेणुका मंदिर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व अत्यंत विशेष है। यह पवित्र तीर्थ स्थल भगवान परशुराम की माता जी मां रेणुका को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस स्थान पर माता रेणुका प्रकट हुई थीं, वहीं आज पवित्र रेणुका झील और मंदिर स्थित हैं। यही कारण है कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं।