लोगों के दिलों तक में भाजपा का राज जिसके लिये पार्टी कार्यकर्ता करे गर्व: टंडन
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

लोगों के दिलों तक में भाजपा का राज जिसके लिये पार्टी कार्यकर्ता करे गर्व: टंडन

लोगों के दिलों तक में भाजपा का राज जिसके लिये पार्टी कार्यकर्ता करे गर्व: टंडन

लोगों के दिलों तक में भाजपा का राज जिसके लिये पार्टी कार्यकर्ता करे गर्व: टंडन

पूर्व भाजपा अध्यक्ष संयज टंडन ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर फहराया झंडा 

चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर विभिन्न आयोजनों की कड़ी में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने अपने सेक्टर 18 स्थित निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया और साथी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें व्यक्त की। अपने संबोधन में टंडन ने कहा कि जनसंघ से शुरु हुई इस यात्रा ने वर्तमान में लोगों के दिलों पर राज कर लिया है। उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पार्टी का देश के कोने कोने से विस्तार हो रहा है फिर वह चाहे उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा क्यों न हो । उन्होंनें इस बात पर बल दिया कि वंशजवाद की राजनीति वाली कांग्रेस के साथ साथ काम्युनिस्टों को लोगो ने दर किनार कर भाजपा को ही मौका प्रदान किया हैं जिसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिये। इस कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, जिला महासचिव संजय पुरी, स्थानीय पार्षद अनूप गुप्ता, पूर्व पार्षद शक्तिदेवशाली, अमित खैरवाल, अमनदीप सिंह, सतपाल वर्मा, नवीन गोयल, मनोज बजाज और राजेश महाजन सहित वार्ड 11 के निवासी मौजूद थे।