रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बीजेपी विधायक से 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी पुरी से गिरफ्तार

रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बीजेपी विधायक से 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी पुरी से गिरफ्तार

Major Cyber ​​Fraud Case in Raipur

Major Cyber ​​Fraud Case in Raipur

रायपुर: Major Cyber ​​Fraud Case in Raipur, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सत्ताधारी दल के विधायक भी इनके जाल में फंसने लगे हैं। रायपुर से बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ डिजिटल धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठग ने खुद को बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन नवीन का पर्सनल असिस्टेंट बताकर विधायक से 10,000 रुपये ऐंठ लिए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहदेव मलिक को ओडिशा के पुरी से दबोच लिया।

ट्रूकॉलर के नाम पर हुआ धोखा

यह पूरी घटना रविवार रात करीब 8:24 बजे की है। विधायक पुरंदर मिश्रा के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर आईडी ऐप 'ट्रूकॉलर' पर उस नंबर के आगे नितिन नवीन के पीए का नाम दिखाई दे रहा था। फोन करने वाले ने बेहद घबराए हुए लहजे में विधायक से कहा कि उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया है और वह परिवार के साथ जंगल के इलाके में फंसा हुआ है। विधायक ने मदद की मंशा से जैसे ही हामी भरी, आरोपी ने दूसरे नंबर से कॉल कर यूपीआई के जरिए तुरंत 10,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

बार-बार पैसों की मांग से खुला राज

रकम ट्रांसफर होने के तुरंत बाद आरोपी ने लालच में आकर फिर से फोन किया और अधिक पैसों की मांग करने लगा। लगातार आती कॉल्स से विधायक को शक हुआ। उन्होंने जब इस बारे में अन्य करीबियों से चर्चा की, तब उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद मामले की शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज कराई गई। कॉल डेटा रिकॉर्ड्स के आधार पर रायपुर पुलिस की टीम ने ओडिशा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंटरनेट से विधायक का नंबर निकाला था और वह इस तरीके से कई अन्य लोगों को भी ठगने का प्रयास कर चुका था।