भाजपा नेता पहुंचे अग्नि पीड़ित फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों का हाल जानने
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

भाजपा नेता पहुंचे अग्नि पीड़ित फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों का हाल जानने

भाजपा नेता पहुंचे अग्नि पीड़ित फर्नीचर मार्केट के  दुकानदारों का हाल जानने

भाजपा नेता पहुंचे अग्नि पीड़ित फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों का हाल जानने

 मार्केट के पुनर्वास की की मांग
 सांसद किरण खेर ने भी जताया अफसोस

चंडीगढ़ 22 जून 2022।
शहर के भाजपा नेताओ व मेयर ने  स्थानीय सेक्टर 54 /55 स्थित शहर की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट जहां आज भीषण  आग लगी थी, के अग्नि पीड़ितों से मिलने पहुंचे और अग्नि पीड़ितों के साथ संवेदना व्यक्त की।
 उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज सेक्टर 54 स्थित शहर की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें 13 दुकानें जलकर स्वाह हो गई । दुकानदारों का लाखों रुपए का माल जलकर स्वाह हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी ,मेयर सरबजीत कौर , पूर्व मेयर राजेश कालिया पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा व देवेंदर सिंह बबला सहित घटनास्थल पर पहुंचे । घटना में पीड़ित हुए दुकानदारों के साथ सहानुभूति जताई व  आग से हुए नुकसान की जानकारी ली।  मोके से शहर की सांसद किरण खेर को भी घटना की जानकारी दी गयी  व मार्केट के प्रधान संजीव भंडारी से उनकी  बात करवाई उन्होंने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो ऐसे प्रबंध किए जाएंगे।

भाजपा नेता पहुंचे अग्नि पीड़ित फर्नीचर मार्केट के  दुकानदारों का हाल जानने
 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने व्यापारियों के साथ बात करते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि इस मार्केट में इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी है इनकी बार-बार पुनरावृत्ति ना हो इसको  रोकने के लिए इन दुकानदारों को पक्की दुकानों में बसाया जाना चाहिए । उन्होंने प्रशासन  से  इस समस्या  का परमानेंट हल निकाला जाने के मकसद से  उनका पुनर्वास किए जाने की मांग की । उन्होंने आश्वासन दिलाया कि अधिकारियों से बात करके तुरन्त कोई पक्का  हल निकला जाएगा।