भाजपा नेता संजय टंडन ने `चलो गांव की ओर' अभियान में गांव रायपुर-खुर्द के घर-दुकानों पर जाकर केंद्रीय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी, ऐतिहासिक कार्यों संबंधी पैम्फलेट भी बांटे
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

भाजपा नेता संजय टंडन ने `चलो गांव की ओर' अभियान में गांव रायपुर-खुर्द के घर-दुकानों पर जाकर केंद्रीय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी, ऐतिहासिक कार्यों संबंधी पैम्फलेट भी बांटे

Chalo Gaon Ki Oor

Chalo Gaon Ki Oor

चंडीगढ़। Chalo Gaon Ki Oor: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज `चलो गांव की ओर' अभियान की शुरूआत की। इसके तहत उन्होंने वार्ड नंबर-8 के बूथ नंबर-609 से 612 के घरों और दुकानों पर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियां बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय योजनाओं व उपलब्धियों संबंधी पैम्फलेट देकर भी जागरूक किया। उन्होंने केंद्र सरकार समेत भाजपा शासित प्रदेशों में चलाई गई सभी कल्याणकारी योजनाओं व उनसे लाभान्वित लोगों बारे भी जानकारी दी।

Chalo Gaon Ki Oor

संजय टंडन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के हर समुदाय और वर्ग को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इस दौरान उनके साथ बूथ अध्यक्ष रविंद्र सिंह वालिया, संजीव कुमार, अरपिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु, जिला अध्यक्ष बीएस सैनी व अन्य उपस्थित रहे। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं को `अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति' तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने इस अभियान में बूथ समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ में BJP ने मोर्चा प्रभारी नियुक्त किए; देखिए कौन किस मोर्चा का प्रभारी बना, यहां ये रही पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ के नए मेयर कुलदीप कुमार का पद ग्रहण कार्यक्रम टला; बताई गई यह वजह, AAP ने कर ली थी पूरी तैयारी, अचानक सब रद्द

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में ‘फिल्म प्रमाणन सुविधा कार्यालय’ खोलने की घोषणा की