भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस सब चोर, इन्हें बाहर निकालो - भगवंत मान

भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस सब चोर, इन्हें बाहर निकालो - भगवंत मान

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक बार झाड़ू चलाना पड़ेगा - भगवंत मान

पंजाब में हमने एक साल के भीतर 27000 युवाओं को नौकरी दी और 28000 कच्चे कर्मचारी पक्के किए - मान

चंडीगढ़, 4 मार्च: Bhagwant Mann: कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान(Chief Minister Bhagwant Mann) ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा कांग्रेस और जेडीएस(BJP, Congress, JDS) ने बहुत भ्रष्टाचार किए। इन लोगों ने जनता के पैसे से अपने घर भरे।

उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक बार झाड़ू चलाना पड़ेगा और आम आदमी पार्टी को मौका देना होगा। विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए मान ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस सब चोर हैं, इन्हें सत्ता से बाहर निकालो।

Bhagwant Mann

मान ने अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि पंजाब में हमने एक साल के भीतर 27 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी और करीब 28 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए। इसके अलावा हमने ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू किए। पंजाब में हमने किसानों के लिए भी काफी काम किए। गन्ना किसानों की सुविधा के लिए हमने गन्ना की कीमत ₹380 प्रति क्विंटल कर दिया। वहीं, पिछली सरकारें काफी कम पैसा देती थी और समय पर भी नहीं देती थी।

Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।  लेकिन, कर्नाटक की भाजपा सरकार को इनकी कोई परवाह नहीं है।" मान ने लोगों को भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी। हम राज्य में स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार लाएंगे। मुफ्त बिजली देने, बेरोजगारी दूर करने और उद्योगों की स्थापना के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

मान ने कहा कि हमें अपने हमारे पुरखों की शहीदी को व्यर्थ नहीं जाने देना है। हमारे पुरखों ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादतें दी है। इस आजादी को हम एक- दो परिवारों के हाथ में सौंपने नहीं देंगे। यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 135 करोड़ लोगों का देश है।

Bhagwant Mann

कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार - अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को उखाड़ फेंकेगी - केजरीवाल

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

केजरीवाल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है। इसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि हमने दिल्ली में क्या-क्या काम किए हैं। हमारा उद्देश्य राज्य में ईमानदार और स्वच्छ सरकार प्रदान करना है।

Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के ठेकेदार एसोसिएशन प्रधानमंत्री मोदी को दो साल से चिट्ठी लिख रहा है कि हम से 40 फीसदी कमीशन मांगी जा रही है। लेकिन मोदी जी का आज तक कोई जवाब नहीं आया न ही आज तक कमीशन मांगने वालों पर कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में घूसखोरी और कमीशनखोरी चरम पर है। हम इसे रोकेंगे और कर्नाटक में ईमानदार सरकार की स्थापना करेंगे।

यह पढ़ें:

मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख पर शिकंजा; चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रोके गए, दुबई नहीं जा पाए

पंजाब के CM की खुली चेतावनी; कानून-व्यवस्था और खालिस्तान पर भगवंत मान का करारा जवाब, बोले हिम्मत नहीं है कि...

पी.ए.टी. प्रोग्राम के अधीन पी.एस.पी.सी.एल. को ऊर्जा संरक्षण उपायों के लिए सभी डिस्कॉमज़ में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के तौर पर सम्मान मिला