बिहार में राजस्व व्यवस्था की बड़ी सर्जरी: मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल 25 मई से करेंगे जिलावार महा-समीक्षा, टाइम-टेबल जारी
Bihar's revenue system undergoes major surgery
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल हर दिन तीन जिलों की समीक्षा करेंगे। शुरुआत 25 मई को होगी और यह कार्यक्रम 11 जून तक चलेगा।
मंत्री और विभाग के शीर्ष अधिकारी मुख्यालय में बैठेंगे। जिलाधिकारी सहित विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। यह शाम चार से छह बजे के बीच एक-एक घंटे की तीन पालियों होगी।
शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं समीक्षा बैठक में शामिल हों तथा बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। विभाग ने कहा है कि समीक्षा के समय सभी अधिकारीअद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध रखने होंगे।
इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा
ऑनलाइन दाखिल-खारिज के डिफेक्ट चेक और लंबित मामले, परिमार्जन प्लस के अंतर्गत डिजिटाइज जमाबंदी के शुद्धिकरण और छूटी हुई जमाबंदियों के डिजिटाइजेशन की प्रगति, ई-मापी, अभियान बसेरा और सरकारी भूमि सत्यापन की स्थिति, भी जांची जाएगी।
राजस्व महा-अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर अपलोड करने तथा उनकी आनलाइन एंट्री की प्रगति, भूमि अतिक्रमण से जुड़े मामलों में की गई कार्रवाई, विभागीय जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति तथा फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति।
जिलावार समीक्षा की तिथि
- 25 मई- पश्चिम चंपारण, सहरसा और वैशाली
- 26 मई- कटिहार, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज।
- 27 मई- सुपौल, रोहतास और पटना
- 29 मई- गया, जहानाबाद और औरंगाबाद।
- 1 जून- शिवहर, सिवान और बेगूसराय।
- 2 जून- अररिया, लखीसराय और जमुई।
- 3 जून- सारण, नवादा और भागलपुर।
- 4 जून- मुजफ्फरपुर, बक्सर और बांका।
- 5 जून- भोजपुर, मधेपुरा और अरवल।
- 8 जून- मुंगेर, पूर्णिया और कैमूर।
- 9 जून- नालंदा, खगड़िया और समस्तीपुर।
- 10 जून- मधुबनी, किशनगंज और सीतामढ़ी।
- 11 जून- दरभंगा और शेखपुरा।