बिहार विधान परिषद में 13 अहम विधेयकों को मिली मंजूरी, शिक्षा, AI, रोजगार और कारोबार से जुड़े बड़े फैसले

1000268743

13 key bills approved in the Bihar Legislative Council

पटना। 13 key bills approved in the Bihar Legislative Council, बिहार विधान परिषद में गुरुवार को 13 विधेयक पारित किए गए। इनमें उच्च शिक्षा, निजी विश्वविद्यालय, AI-कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, नगर विकास, पंचायत राज और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं। सरकार ने इन पहलों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया है।

पढ़ाई के लिए अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करेंगे बिहार के बच्चे

उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक और बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चों को राज्य में ही बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम होगी और बिहार से बाहर जाने वाला राजस्व भी बचेगा।

AI और कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग तक शिक्षा का नया ढांचा

विधान परिषद से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक और शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक भी पारित हुए। इन फैसलों से तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कारोबार आसान होगा, पंचायत और नगर व्यवस्था में भी बदलाव

13 विधेयकों में बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, बिहार नगर विकास विधेयक और बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक भी शामिल हैं।

इसके अलावा स्टाम्प, निबंधन, दुकान-प्रतिष्ठान और रोजगार से जुड़े कानूनों में भी बदलाव का रास्ता साफ हुआ है।

अपराध नियंत्रण से जेल सुधार तक पर सरकार का फोकस

बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक और बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक भी सदन से पारित हुए। सरकार की ओर से इन विधेयकों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

ये विधेयक पास हुआ

  1. बिहार नगर विकास विधेयक 2026
  2. बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026
  3. बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त्त) (निरसन)
  4. भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक 2026
  5. निबंधन (बिहार संशोधन) विधेयक 2026
  6. बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026
  7. बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2026
  8. बिहार कारा एवं सुधारात्मक सेवा विधेयक 2026
  9. बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक 2026
  10. बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक 2026
  11. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2026
  12. बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026
  13. शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2026