राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत

राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत

Bitcoin Money Laundering Case

Bitcoin Money Laundering Case

मुंबई: Bitcoin Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को मुंबई की एक स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट ने 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन स्कैम केस में जमानत दे दी है. कोर्ट ने कुंद्रा से 1 लाख रुपये की जमानत देने को कहा है, साथ ही यह भी कहा है कि अगर वह देश से बाहर जाना चाहते हैं, तो पहले उन्हें इजाजत लेनी होगी.

एक्टर और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने 6606 करोड़ रुपये के बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दी है. कोर्ट के फैसले के बाद राज कुंद्रा मीडिया से रूबरू हुए और कहा, 'सत्यमेव जयते.'

राहत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए, राज कुंद्रा ने कहा, 'मुझे हमेशा ज्यूडिशियरी सिस्टम पर पूरा भरोसा था. जब मुझे पता था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, तो यह राहत की बात है कि ज्यूडिशियरी ने इसे नोटिस किया और राहत दी, इसलिए, अब मैं प्रोसेस को फॉलो करूंगा.'

उनके वकील प्रशांत पाटिल ने भी इस डेवलपमेंट पर बात की. उन्होंने कहा, 'ईडी ने राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी. हमारे हिसाब से चार्जशीट में कोई दम नहीं था. आज, हमारे पास बेल एप्लीकेशन थी. 2018 से राज कुंद्रा ईडी के सामने पेश हो रहे हैं. ऐसा कोई मामला नहीं था जब उन्होंने ईडी के साथ कोऑपरेट नहीं किया हो. उन्हें एक लाख रुपये के श्योरिटी अमाउंट पर बेल दी गई है. उन्हें विदेश जाने से पहले कोर्ट से परमिशन लेनी होगी.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 2018 में पुणे के निगड़ी और नांदेड़ पुलिस स्टेशनों में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. शिकायत में आरोप है कि बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर इन्वेस्टर्स के साथ धोखाधड़ी की गई. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा को गेन बिटकॉइन पोंजी स्कैम के कथित मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे.

एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा ने इन बिटकॉइन से जुड़े वॉलेट एड्रेस की डिटेल्स शेयर नहीं कीं. इसमें आगे दावा किया गया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने पैसे को लीगल दिखाने के लिए मार्केट रेट से बहुत कम कीमत पर प्रॉपर्टी खरीदीं. इस बीच, कोर्ट के आदेश के अनुसार, राज कुंद्रा को अब बेल की शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें देश छोड़ने से पहले कोर्ट की इजाजत लेना भी शामिल है.