बड़ी खबर: ठाणे मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, कई दमकलकर्मी घायल

बड़ी खबर: ठाणे मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, कई दमकलकर्मी घायल

1000223528

Big news: Massive fire breaks out in Thane market complex

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इस भयानक आग की चपेट में आने से एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए विभाग को ब्रिगेड कॉल घोषित करनी पड़ी।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन तड़वी ने बताया कि ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के करीब 3:45 बजे अचानक आग लग गई। इस कॉम्प्लेक्स में कपड़े, फल और सब्जियों की ढेरों दुकानें व स्टॉल स्थित थे।

देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसमान में धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।