भीलवाड़ा पुलिस ने 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार, ईंधन किल्लत की अफवाह फैलाने का आरोप

भीलवाड़ा पुलिस ने 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार, ईंधन किल्लत की अफवाह फैलाने का आरोप

Bhilwara Police Arrests 10 Social Media Influencers

Bhilwara Police Arrests 10 Social Media Influencers

भीलवाड़ा: Bhilwara Police Arrests 10 Social Media Influencers, पश्चिमी एशिया में चल रही तनाव की स्थिति के बीच गैस- पेट्रोल की किल्लत को तरह तरह की सूचना दी जा रही है। इसके चलते अफवाह भी फैलाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने की होड़ में भ्रामक खबरें फैलाना अब भारी पड़ने लगा है। राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 10 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंलर्स को गिरफ्तार किया है। इन युवाओं पर ईरान-इजराइल तनाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप है।


क्या था पूरा मामला?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर युद्ध की आड़ में ईंधन की भारी कमी होने के दावे किए जा रहे थे। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस की साइबर टीम इन भ्रामक पोस्ट्स पर नजर रख रही थी। जांच में पाया गया कि कुछ लोग केवल 'पैनिक' फैलाने के लिए कॉमेडी के नाम पर झूठे वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के अलग-अलग थानों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बनेड़ा थाने से 4 आरोपी करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, बड़लियास और मंगरोप में क्रमश दो आरोपी महेंद्र बैरवा, कैलाश बैरवा, मुकेश प्रजापत, राधेश्याम जाट,सुभाषनगर और गांधीनगर में 1-1 आरोपी ओमप्रकाश और दीपक सिंह पर एक्शन लिया है।

इन इन्फ्लुएंलर्स पर गिरी गाज
पकड़े गए आरोपियों में चर्चित इंस्टाग्राम हैंडल ‘बेरोजगार बॉयज’ चलाने वाले चार युवक भी शामिल हैं, जिनके 1.4 मिलियन (14 लाख) फॉलोअर्स हैं। वहीं, ‘बिल्ला भीलवाड़ा’ नाम से आईडी चलाने वाले मुकेश प्रजापत ने वीडियो में डराते हुए कहा था 'देश में युद्ध छिड़ने वाला है, सिटी वाले कहां जाएंगे? हमने तो गोबर के कंडे और लकड़ियां चुगना शुरू कर दिया है क्योंकि गैस आने वाली नहीं है'।


पुलिस ने मंगवाई माफी, वीडियो जारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से उनके भ्रामक वीडियो डिलीट करवाए। पुलिस ने इन इन्फ्लुएंसर्स का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वे कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दूसरों की रील देखकर बिना सच्चाई जाने ऐसी पोस्ट बनाई थीं। 'देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है'। एसपी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर आमजन में डर पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।