Bhagwant Mann Government : भगवंत मान सरकार ने किसानों के साथ किया एक और वादा पूरा, गन्ना किसानों के सभी बकाए जारी
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

भगवंत मान सरकार ने किसानों के साथ किया एक और वादा पूरा, गन्ना किसानों के सभी बकाए जारी

Bhagwant Mann Government

भगवंत मान सरकार ने किसानों के साथ किया एक और वादा पूरा, गन्ना किसानों के सभी बकाए जारी

सम्बन्धित किसानों के खातों में 75 करोड़ रुपए की आखिरी किश्त जमा
मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए दृढ़ वचनबद्धता दोहराई

Bhagwant Mann Government 

चंडीगढ़, 8 सितम्बरः गन्ना काश्तकारों के साथ किये अपने एक और वादे को पूरा करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरूवार को बेमिसाल कदम उठाते हुये गन्ना किसानों के सभी बकाए जारी कर दिए और उनके खातों में 75 करोड़ रुपए आखिरी किश्त के तौर पर जमा करवा दिए। 

विवरण देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बुधवार यानि 7 सितम्बर, 2022 को गन्ना किसानों को अदायगी के तौर पर 75 करोड़ रुपए शूगरफैड्ड, पंजाब के द्वारा जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि आज (गुरूवार, 8 सितम्बर) को सम्बन्धित काश्तकारों के खातों में यह रकम जमा करवा दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि इस अदायगी के बाद अजनाला, बटाला, बुढ्ढेवाल, भोगपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोरिंडा, नकोदर और नवांशहर की तरफ गन्ना काश्तकारों का कोई बकाया नहीं बचा है। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह बकाया अदायगियाँ पिड़ायी सीजन 2021-22 से सम्बन्धित हैं और पहली बार किसानों के सभी बकाए जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि 75 करोड़ रुपए की इस अदायगी से राज्य की सहकारी चीनी िलों ने गन्ना किसानों के सभी बकाए भुगता दिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि अब तक गन्ना किसानों को  619.62 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है और फिलहाल किसानों का कुछ भी बकाया नहीं है। 

किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि फ़सलीय विभिन्नता के द्वारा किसानों की आय में विस्तार करके कृषि को लाभप्रद धंधा बनाने के लिए लगातार ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इसलिए सहृदय यत्न कर रही है कि यह यकीनी बनाया जाये कि 2022-23 के आगामी गन्ने के सीजन में ऐसी कोई भी अनावश्यक देरी न हो और किसानों को उनकी उपज की अदायगी समय पर मिले।