Bhagwant Mann big announcement for Punjab
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Bhagwant Mann Announcement: खुद का Whatsapp Number... देखिये भगवंत मान ने Punjab के लिए क्या बड़ा फैसला लिया?

Bhagwant Mann big announcement for Punjab

Bhagwant Mann big announcement for Punjab

Punjab News : पंजाब का सीएम बनते ही भगवंत मान (Punjab New CM Bhagwant Mann) एक्शन मोड में हैं| भगवंत मान ने आज एक अहम बैठक की और फिर इसके बाद पंजाब के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया| भगवंत मान ने जानकारी दी कि भगत सिंह की शहादत के दिन 23 मार्च को हम भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर (Anti Corruption Helpline Number) जारी करेंगे। यह Helpline Number एक Whatsapp Number होगा, जो कि मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा।

मान ने कहा कि अगर कोई घूस मांगता है या किसी और तरीके की भ्रष्टाचारी करता है तो उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाब के लोग इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं| शिकायत दर्ज करा सकते हैं| मैं देखूंगा| भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा| पंजाब में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा| तो अब पंजाब के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज़ कराएं|

 

बतादें कि, CM भगवंत मान ने इससे पहले एक ट्वीट किया था| जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि वह पंजाब के लिए एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं| मान ने कहा था- ''पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूँगा...।