रात में शादी, सुबह दूल्हा निकला किन्नर; विदाई से पहले हुए खुलासे से दुल्हन के होश फाख्ता, दूल्हे ने भागने की कोशिश की, पुलिस पहुंची
Barabanki Groom Transgender After Marriage Bride Shocked
Barabanki Groom Transgender: आज के इस दौर में शादी रिस्की होती जा रही है। लव हो या अरेंज मैरिज दोनों में ही धोखेबाज़ी की तस्वीर दिख रही है। सोचिए अगर किसी लड़की की किसी लड़के से शादी हो जाए और बाद में पता चले की वो लड़क वास्तव में तो किन्नर है तो क्या होगा? दरअसल, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शादी हो जाने के बाद दुल्हन और उसके परिजनों को पता चला कि दूल्हा तो किन्नर है। वहीं जैसे ही दूल्हे के किन्नर होने की बात फैली तो हड़कंप मच गया। साथ ही इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। यह पूरा मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
दुल्हन है या कोई डॉन है... VIDEO; जयमाल स्टेज पर ऐसा खतरनाक अंदाज दिखाया, दूल्हा तक सहम गया
खूब धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा था
बताया जाता है कि दूल्हा खूब धूमधाम से अपने घर से बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा था। गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। दूल्हे और बारात का स्वागत सत्कार हुआ। इसके बाद शादी की सारी रस्में भी शुरू हो गईं। इस बीच किसी को भी यह मालूम नहीं था की जो दूल्हा है वो किन्नर है। दूल्हा और दुल्हन के जयमाला की रस्म हुई। इसके बाद 7 फेरे भी हुए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। आखिरकार पूरी रस्मों रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई। लेकिन जब शादी संपन्न हो गई और सुबह विदाई की बारी आई तो इससे पहले दूल्हे की पोल खुल गई।
ऐसे हुआ खुलासा
बताया जाता है कि सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले कुछ किन्नर वहां नेग मांगने पहुंचे। इस दौरान जब उन किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो देखते ही उन्होंने पहचान लिया। नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने पोल खोलते हुए कहा कि ये दूल्हा तो पहले उन्हीं के साथ काम करता था। उन्हीं के साथ घूमता और ढोल बजाता था। ये बात फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बाराती भी भागने लगे। वहीं दूल्हा मुंह छिपाने लगा। मामले को दबाने की कोशिश हुई। बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को और शक हो गया।

दूल्हे ने भागने की कोशिश की
वहीं इस खुलासे के बाद जब दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे को चेक करने की बात कही, तो उसने भागने की कोशिश की। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। इस बीच पुलिस को भी बुलाया गया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिलहाल दुल्हन पक्ष की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पूरे इलाके में ये पूरा मामला चर्चा में बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि अरेंज मैरिज में लोगों के लिए ये भी सबसे बड़ा रिस्क होता है।