Bride Firing on Jaimala Stage Video Viral: जयमाल स्टेज पर दुल्हन ने चलाईं गोलियां, दूल्हा सहम गया

दुल्हन है या कोई डॉन है... VIDEO; जयमाल स्टेज पर ऐसा खतरनाक अंदाज दिखाया, दूल्हा तक सहम गया

Bride Firing on Jaimala Stage Video Viral Hathras Dulhan

Bride Firing on Jaimala Stage Video Viral

Bride Firing on Jaimala Stage Video Viral: चले गए वो जमाने जब शादी के समय किसी दुल्हन की एंट्री शर्माते हुए होती थी। आज कल तो जब दुल्हन जयमाल स्टेज पर दूल्हे के पास पहुंचती है तो कहीं बुलेट पर नजर आती है तो कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ ठुमके लगाती हुई आ रही होती है और हद तो तब हो जाती है जब कई बार कोई दुल्हन हाथ में तमंचा लेके फायरिंग झोंकते हुए एंट्री मारती है। खैर इस समय मामला एंट्री के बाद वाला है। लेकिन यहां भी दुल्हन के स्वैग को देख आपके तोते उड़ जाएंगे। खुद दूल्हे के उड़ गए तो आप क्या चीज हैं?

दरअसल, सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जाता है। जहां जयमाल स्टेज पर दूल्हे के साथ बैठी एक दुल्हन तमंचे से गोलियां दनदनाते हुए नजर आ रही है। दुल्हन के अंदाज को देखकर लगता है कि उसे तमंचा चलाने का गहरा अनुभव है। फिलहाल, इस बीच आप दूल्हे की पतली हालत को बखूबी देख सकते हैं। दुल्हन गोलियां चला रही है तो दूल्हा एक किनारे सहमा-सहमा सा बैठा हुआ है। ऐसा लगता है कि, दुल्हन के ऐसे खतरनाक अंदाज से दूल्हा पहले वाकिफ नहीं था और जब वाकिफ हो रहा है तो बेचारा क्या ही बोले? क्योंकि अब दुल्हन नहीं डॉन से पाला पड़ हो चुका है।

सोशल मीडिया पर गजब के रिएक्शन

फिलहाल, वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गजब-गजब के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई दुल्हन को तमंचे वाली दुल्हन बता रहा है तो कोई रिवाल्वर रानी कह रहा है। तो किसी ने यूपी पुलिस ने मामला देखने की बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा-  जो भी कहो... लेकिन चला बढ़िया रही है... और दुल्हे के चेहरे का तो रंग ही उड़ गया है... एक ने लिखा- दुल्हन का रूप देख सहमा दुल्हा! एक अन्य यूजर ने लिखा- ये हाथरस की लेडी डॉन है...

आप भी वीडियो देखिए

 

यह भी पढ़ें- मोहाली में निहंगों की खूनी झड़प; कौमी इंसाफ मोर्चे में चलीं तलवारें, एक का कलाई से हाथ कटा, गंभीर हालत में PGI रेफर