Barabanki Bride runs away: गजब! जयमाला और फेरों के बाद गायब हो गई दुल्हन; दूल्हे का दर्द- विदाई के लिए इंतजार करता रहा

गजब! जयमाला और फेरों के बाद गायब हो गई दुल्हन; दूल्हे का दर्द- विदाई के लिए इंतजार करता रहा, जमीन गिरवी रख जेवर बनवाए थे

Barabanki Bride runs away after marriage in Barabanki

Barabanki Bride runs away after marriage in Barabanki, Groom waited

Barabanki Bride runs away: आज के जमाने में शादी करना भी बड़ा रिस्की सा हो गया है। क्या पता आप बारात लेकर शादी करने जाएं और सब कुछ होने के बाद भी आपकी दुल्हन ही गायब हो जाए। दरअसल हैरान करने वाला एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आया है। जहां एक दूल्हे की शादी तो हो गई लेकिन उसे फिर भी बिना दुल्हन के ही बैरंग घर लौटना पड़ा। क्योंकि विदाई से ठीक पहले उसकी दुल्हन भाग चुकी थी। यह पूरा मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दुल्हन है या कोई डॉन है... VIDEO; जयमाल स्टेज पर ऐसा खतरनाक अंदाज दिखाया, दूल्हा तक सहम गया

जयमाला और फेरों के बाद गायब हुई दुल्हन

दरअसल बाराबंकी जिले के ददेरा क्षेत्र के रहने वाले सुशील की शादी बाराबंकी में पल्लवी से तय हुई थी। जिसके बाद जब शादी के दिन सुशील बारात लेकर पल्लवी को ब्याहने पहुंचा तो वहां पूरी रस्मों रिवाजों के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई। दोनों ने जयमाला के बाद DJ पर साथ-साथ डांस भी किया। दुल्हन पल्लवी खुशी से थिरक रही थी। इसके बाद दोनों के 7 फेरे हुए। सुशील ने पल्लवी मांग में सिंदूर भरा। वहीं जब शादी संपन्न हो गई और विदाई की बारी आई तो दुल्हन पल्लवी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।

विदाई के लिए इंतजार करता रहा दूल्हा

दूल्हे सुशील के मुताबिक, जयमाला और फेरों के बाद उसकी साली उसके जूते चुरा लिए। वहीं उसने दुल्हन पल्लवी की मां से कहा की जल्दी से विदाई कराइए, बहुत लेट हो रहा है। गाड़ी दूसरी जगह बुकिंग में जानी है। सुशील का कहना है कि विदाई की बात कहने पर पल्लवी की मां ने कहा कि अभी जल्दी ही विदाई करा रहे हैं। इसके बाद वह इंतजार करने लगा। लेकिन जब काफी देर तक पल्लवी नहीं आई और विदाई में देरी हुई तो उसे तलाश किया गया लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दूल्हे ने डायल–112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।

जमीन गिरवी रख जेवर बनवाए थे

वहीं आखिर में सुशील बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर अपने घर लौट आया। फिलहाल सुशील ने दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। दूल्हे सुशील का कहना है कि उसने बीघा जमीन गिरवीं रखकर शादी की तैयारियां की थीं। शादी में कोई कमी न रहे इसके लिए उसने अपनी 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर दुल्हन के जेवर बनवाए थे। लेकिन दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया और शादी करने के बाद फरार हो गई।

DJ पर डांस का वीडियो