कश्मीर में आतंकियों का खूनी खेल, हालात भयावह: बैंक में घुसे, मैनेजर पर बरसाईं गोलियां, मार डाला

कश्मीर में आतंकियों का खूनी खेल, हालात भयावह: बैंक में घुसे, मैनेजर पर बरसाईं गोलियां, मार डाला

Bank Manager Shot By Terrorists in Kulgam Kashmir

Bank Manager Shot By Terrorists in Kulgam Kashmir

Jammu and Kashmir News : बीते कुछ दिनों से कश्मीर में हालात बेहद भयावह नजर आ रहे हैं| यहां आतंकी एक बार फिर एकदम बेखौफ हो गए हैं और लोगों की हत्या करने पर उतारू हैं| वहीं अब फिर से ऐसी ही एक खबर सामने आई है| आतंकियों ने कुलगाम के मोहनपुरा इलाके में एक बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर पर गोलियां बरसाईं हैं और फरार हो गए हैं| आतंकियों की गोलियों से छलनी बैंक मैनेजर की मौत हो गई है|

तत्काल अस्पताल ले जाया गया, नहीं बच सकी जान ...

बतादें कि, गोलियों से छलनी बैंक मैनेजर को आनन-फानन में तत्काल अस्पताल ले जाया गया| जहां मैनेजर का फ़ौरन इलाज शुरू हुआ लेकिन अफ़सोस की जान नहीं बचाई जा सकी| बैंक मैनेजर की हालत लगातार बेहद गंभीर बनी हुई थी| मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त बैंक मैनेजर की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है| विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाले थे| फिलहाल, इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है|

ज्ञात रहे कि, इससे पहले हाल ही के कुछ दिनों में आतंकियों ने दो कश्मीरी हिन्दुओं की निर्मम हत्या को अंजाम दिया है| ये दोनों कश्मीरी हिन्दू कश्मीर में कर्मचारी थे| एक राहुल भट्ट जो तहसील में कार्यरत थे| जिसे आतंकियों ने तहसील में घुसकर ही गोली मारी थी| वहीं इसके बाद हाल ही में एक हिन्दू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| इससे जाहिर है कि, कश्मीर में हिन्दू आतंकियों के निशाने पर हैं|

शोपियां में बड़ा धमाका भी हुआ ....

बतादें कि, कश्मीर के शोपियां में एक बड़ा धमाका भी हुआ है| जिसमें सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक गाड़ी में हुआ है। यह गाड़ी किराये की गाड़ी बताई जाती है| इस घटना में जाँच जारी है|