Balia SDM Leave Letter: SDM ने छुट्टी के लेटर पर साइन की बजाय अंगूठा लगाया; DM से कहा- कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है

SDM ने छुट्टी के लेटर पर साइन की बजाय अंगूठा लगाया; DM से कहा- कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है, आवेदन जमकर वायरल

Balia SDM Leave Letter Viral Thumb Impression Instead Sign Due To Dog Bite

Balia SDM Leave Letter Viral Thumb Impression Instead Sign Due To Dog Bite

Balia SDM Leave Letter Viral: उत्तर प्रदेश के बलिया से SDM आलोक प्रताप सिंह का एक लेटर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. यह लेटर छुट्टी के आवेदन का है। जिस पर SDM ने साइन की बजाय अंगूठा लगाया। जिसके बाद लेटर चर्चा में आ गया और लोग कहने लगे कि SDM को अंगूठा लगाते देखना गज़ब है। दरअसल SDM ने जिलाधिकारी (DM) से एक हफ्ते की छुट्टी की मांग की। SDM ने DM को लिखे लेटर में अपनी परेशानी साझा की और साथ ही यह बताया कि छुट्टी के आवेदन पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठा क्यों लगाना पड़ रहा है?

महिला PCS अफसर की फेसबुक वीडियो वायरल; कहा- जिसको मेरे से मिलना है वो FB पर मेरा टॉप फैन बने, 30 दिन पोस्ट शेयर करे

DM से कहा- कुत्ते ने दोनों हाथों में काट लिया है

दरअसल SDM आलोक प्रताप ने कुत्ते के काटने पर बलिया DM से एक हफ्ते की छुट्टी मांगी। लेटर में लिखा कि कुत्ते ने मेरे दोनों हाथ में काट लिया है। जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है और असहनीय दर्द बना हुआ है। जिसके चलते मैं दफ्तर आकर दैनिक काम करने असमर्थ हूं। मुझे डॉक्टरों द्वारा किसी अच्छे विशेषज्ञ और अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई है। इसलिए मुझे छुट्टी देने की कृपा की जाये। इसी के साथ SDM ने आगे लिखा, ''प्रार्थी हस्ताक्षर करने में असमर्थ होने के कारण अंगूठा निशान का प्रयोग कर रहा है।'' आलोक प्रताप सिंह 2023 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी हैं।

SDM का छुट्टी लेटर

Balia SDM Leave Letter Viral Thumb Impression Instead Sign Due To Dog Bite