BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

कर्ज वसूली को लेकर बलबीर राजेवाल का सीएम मान पर आरोप, देखें क्या कहा

Rajewal

चंडीगढ़। Balbir Rajewal : किसान नेता बलबीर राजेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैंकों को कर्ज वसूली के लिए किसानों की गिरफ्तारी की खुली छूट दे दी है। राजेवाल ने कहा कि सरकार ने सहकारी बैंकों के कर्जे की वसूली के लिए सहकारी संस्थानों को धारा 67ए के तहत कर्मचारियों को यह छूट दी है। उन्होंने इसे किसानों के लिए भगवंत मान सरकार का तोहफा करार दिया।
 

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रधान बलबीर राजेवाल ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद बरनाला सरकार के वक्त सहकारी एक्ट की धारा 67 को सस्पेंड करवाया गया था। इस धारा के अधीन डिफाल्टर किसानों से कर्जा वसूली के लिए गिरफ्तारी का प्रावधान है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दिनों धारा 67ए के तहत जलालाबाद में कार्रवाई की गई। इसके बाद पंजाब के कई हिस्सों में किसानों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए हैं।

राजेवाल ने कहा कि जो काम पिछले 35 साल में नहीं हुआ, वह काम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने एक महीने में कर दिखाया। उन्होंने चेतावनी दी कि मान सरकार तुरंत अपना फैसला वापस ले। किसानों को कर्ज वसूली के लिए परेशान और गिरफ्तार करना बंद किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो सरकार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

बलबीर राजेवाल दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन का बड़ा चेहरा थे। यह आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को लेकर हुआ था। जिसकी वजह से केंद्र को कानून वापस लेने पड़े। यहां से लौटकर राजेवाल की अगुवाई में 22 किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा। हालांकि वह एक भी सीट नहीं जीत सके। उलटा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी उन्हें सस्पेंड कर दिया।