Auraiya Girl Nagin Story: युवती के 'नागिन बनने' की खबर फैली; बिस्तर पर केंचुल रखकर गायब, पुलिस की जांच में ये खुलासा
BREAKING
जम्मू-कश्मीर में सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन पर चलाई गोली; भारतीय सीमा में घुसकर मंडराया, जवानों की गोलीबारी के बाद वापस लौटा “योगी सरकार का बड़ा कदम: ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगा घर और हेल्थ इंश्योरेंस” छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले: किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता, बिजली कंपनी का IPO और अन्य घोषणाएं शिमला में पत्रकारों को बांटी गईं 10 लाख की एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसी, शिक्षा मंत्री बोले - 60+ पत्रकारों को पेंशन पर सीएम सहमत “चंडीगढ़ में वाणिज्य मंत्रालय का हितधारक संवाद, पंजाब–हरियाणा के लिए नए एफटीए से बड़े निर्यात अवसरों पर जोर”

युवती के 'नागिन बनने' की खबर फैली; बिस्तर पर 5 फीट सांप की केंचुल रखकर गायब हुई, पुलिस मामले के पीछे लगी तो ये खुलासा

Auraiya Girl Nagin Story Who Put Snake Skin on Bed And Run Away

Auraiya Girl Nagin Story Who Put Snake Skin on Bed And Run Away

Auraiya Girl Nagin Story: इस दुनिया में गजब तेजस्वी लोग हैं भाई! क्या से क्या कर जाएं। कुछ नहीं कहा जा सकता। दरअसल, यूपी के औरैया से एक अजब सा मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने परिवार वालों के मुताबिक शादी नहीं करने और घर से भागने के लिए अजीब ही ड्रामा रच दिया। इस ड्रामे में युवती ने खुद को 'नागिन' घोषित कर डाला। यानि लोगों को लगे की वह नागिन बन गई है।

दरअसल युवती अपने बिस्तर पर 5 फीट सांप की केंचुल रखकर गायब मिली। केंचुल के साथ युवती के पहने कपड़े, रिंग, गले का धागा और चूड़ियां भी बिस्तर पर पड़ी हुईं थीं। वहीं युवती के इस तरह गायब होने की सूचना जब गांव और आसपास फैली तो यह अफवाह चल पड़ी कि युवती नागिन बन गई है। युवती के बारे में जानकारी होते ही मौके पर लोगों की खूब भीड़ जुट रही थी। युवती का नाम रीना बताया जाता है।

Auraiya Girl Nagin Story Who Put Snake Skin on Bed And Run Away

इधर जब यह सूचना पुलिस के पास पहुंची और बताया गया कि रीना नाम की युवती गायब हो गई उसके बिस्तर पर 5 फीट सांप की केंचुल मिली है। यह सुनकर पहले तो पुलिस भी हैरान हुई लेकिन जब छानबीन की गई तो पता चला कि परिवार वाले रीना का शादी कहीं और करना चाहते थे। लेकिन रीना को यह शादी नहीं करनी थी। क्योंकि उसका किसी और लड़के के साथ अफेयर था। जिसके चलते वह यह सब ड्रामा कर घर से भाग गई।

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में भरकर बॉयज हॉस्टल पहुंचा स्टूडेंट; कमरे में लेकर जा रहा था, मगर बीच रास्ते ही हो गया भंडाफोड़, चेकिंग में धरा गया

Auraiya Girl Nagin Story Who Put Snake Skin on Bed And Run Away

खेतों से केंचुल तलाशने में लगी थी

बताया जाता है कि रीना गायब होने से पहले दो-तीन तक खेतों में कुछ तलाशती देखी गई। अब माना जा रहा है कि सांप की केंचुल ही तलाश रही थी ताकि वह अपने प्लान को कामयाब कर सके। फिलहाल अभी रीना का पता नहीं चला है। फोन वह साथ ले गई है। पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया है। पुलिस द्वारा युवती को जल्द ही बरामद करने की बात कही जा रही है। लेकिन यह पूरा मामला ही सिर्फ उस इलाके में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।