किशोरी की आंख में गोबर और मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म की कोशिश

किशोरी की आंख में गोबर और मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म की कोशिश

किशोरी की आंख में गोबर और मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म की कोशिश

किशोरी की आंख में गोबर और मुंह में कपड़ा डालकर दुष्कर्म की कोशिश

देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेडख़ानी के मामले में सुलह न करने पर रविवार की रात दबंगों ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। किशोरी के आंख में पहले गोबर फेंक गिराया और फिर मुंह में गोबर, मिट्टी तथा कपड़ा ठूस दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही उसकी पिटाई की। इस मामले में सात आरोपितों के खिलाफ छेडख़ानी, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

किशोरी रात को पशु बांधने के लिए घोठे पर गई थी। इस बीच पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दबंगों ने उसके आंख पर गोबर फेंक दिया और उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके मुंह में गोबर, मिट्टी व कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जब किशोरी ने प्रतिरोध किया तो आरोपितों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, धनंजय, रामभुवन समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं। घटना स्थल का मदनपुर थानाध्यक्ष बीबी राजभर समेत अन्य ने निरीक्षण किया।

पुलिस की लापरवाही से बढ़ गया दबंगों का मन

यह पूरा घटना पुलिसिया लापरवाही की देन है। गत 26 जनवरी को किशोरी के साथ दबंगों ने छेडख़ानी की थी। पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया। तहरीर के आधार पर पुलिस अभी जांच कर रही थी। पुलिस के कार्रवाई न करने के चलते आरोपितों का मन बढ़ता गया। सूत्रों का कहना है कि आरोपित दिए गए तहरीर में सुलह करने के लिए दबाव बना रहे थे। दबाव में न आने के चलते इस घटना को अंजाम दे दिया। यह घटना पूरी तरह से पुलिस के जिम्मेदारों की लापरवाही की देन है।

आरोपितों ने पहले गोबर फेंका और फिर गिराकर मुंह में मिट्टी व कपड़ा ठूस कर पिटाई की। पहले से दिए गए प्रार्थना पत्र में सुलह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिसिया लापरवाही की भी जांच की जाएगी। - डा. राजेश कुमार सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया।