मैनपुरी में भाजपा नेता की हत्या का प्रयास, कंधे के नीचे गोली लगने से घायल
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

मैनपुरी में भाजपा नेता की हत्या का प्रयास, कंधे के नीचे गोली लगने से घायल

मैनपुरी में भाजपा नेता की हत्या का प्रयास

मैनपुरी में भाजपा नेता की हत्या का प्रयास, कंधे के नीचे गोली लगने से घायल

मैनपुरी में शनिवार रात को भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब भाजपा नेता मैनपुरी से भोगांव स्थित घर लौट रहे थे। बताया गया है कि तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली भाजपा नेता के सीने पर लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।

भोगांव निवासी गौतम कठेरिया शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने मैनपुरी आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह वापस घर लौट रहे थे। भोगांव मैनपुरी मार्ग गांव ललूपुर के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी। सीने के पास गोली लगने से गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भाजपा नेता को इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। 

हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी मधुवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के संबंध में जानकारी ली। पुलिस जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाकर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। एसपी ने बताया कि हमला क्यों और किसने किया इसकी जानकारी जताई जा रही है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

फायरिंग से दहशत में आ गए थे लोग 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों की ओर से करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दहशत में आ गए। हिम्मत जुटा कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो भाजपा नेता को खून से लथपथ देखा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

भाजपा नेता को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने पुलिस से हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।