7 और 8 सितंबर को हिसार में रहेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान: योगेश्वर शर्मा

7 और 8 सितंबर को हिसार में रहेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान: योगेश्वर शर्मा

7 और 8 सितंबर को हिसार में रहेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान: योगेश्वर शर्मा

7 और 8 सितंबर को हिसार में रहेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान: योगेश्वर शर्मा

अरविंद केजरीवाल हरियाणा की पावन धरती से मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन की शुरुआत करेंगे और युवाओं से संवाद कर उनके देश को नंबर एक बनाने के लिए उनके योगदान पर करेंगे संवाद 

पंचकूला ।(सुनील संघी ) आम आदमी पार्टी के उत्तरी जोन हरियाणा के सचिव योगेश्वर शर्मा का कहना है कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इसमें अशिक्षा है, भुखमरी है, बेरोजगारी है और बीमारी का इलाज नहीं होता। उन्होंने कहा कि  किसान कर्ज के नीचे दब कर आत्महत्या कर रहे हैं और  केंद्र की भाजपा सरकार किसानों व आमजन के प्रति कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच है हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बने और वह इसके लिए आमआदमी को साथ लेकर प्रयास भी कर रहे हैं।
आज यहाँ जारी एक बयान में उन्होंने कहा  कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। मगर हम प्रदेश ना तो भ्रष्टाचार समाप्त कर पाये हैं  और ना ही बेरोजगारी को दूर कर युवाओं को रोजगार दे पाये है।उन्होंने कहा कि  आज आम आदमी अपनी रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है।  ऐसे में बहुत कुछ करने की जरूरत है। योगेश्वर शर्मा ने कहा कि 7 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन के तहत दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार पहुंच रहे हैं। इसके साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा  निकाल कर जनसभा की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि वे छात्रों, युवाओं को संबोधित करेंगे। उनसे संवाद करेंगे कि किस प्रकार हरियाणा की बेरोजगारी खत्म हो, किसान कर्ज के बोझ से निकल कर जीवन को आगे बढ़ाए। किस प्रकार हरियाणा में उद्योग लगे। किस प्रकार देश विश्व में नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के हजारों यूनिवर्सिटी के छात्र, युवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंदर हर पार्टी, धर्म और जाति के लोग जो हिंदुस्तान को विश्व का नंबर वन देश देखना चाहते हैं, वे सभी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की देश का नंबर वन देश बनाना है। इस कार्यकर्म को लेकर प्रदेश के लोग आतुर हैं कि वे भी देश को नंबर वन बनाने में योगदान दें।उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले से भी 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता व युवा लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने हिसार जाएंगे।
योगेश्वर शर्मा ने कहा  कि मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। इसको लेकर सभी राज्यों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम हिसार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में इतना टैलेंट है, वै खेलों सहित हर क्षेत्र  में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है? इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज के समय युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश क्यों नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। मेक इंडिया नंबर वन के तहत हरियाणा के लोग भी इसमें हिस्सेदारी करने को आतुर है। इस मिशन की लॉन्चिग प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर की जाएगी।
इस अवसर पर आप के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राठी ने कहा कि भारत प्राचीन समय में सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था, भारत का पूरे विश्व की जीडीपी में 25 प्रतिशत से  ज्यादा का योगदान था। आज के समय पर हम कहां से कहां आ गए हैं । समय के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए था, कुछ परिस्थितियां ऐसी बनी कि हम पिछड़े रह गए।  उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।