यूपी में 'रेन बैंड' का असर: मार्च में जनवरी जैसी सिहरन; आज भी बारिश की संभावना, कल से बढ़ेगी गर्मी

यूपी में 'रेन बैंड' का असर: मार्च में जनवरी जैसी सिहरन; आज भी बारिश की संभावना, कल से बढ़ेगी गर्मी

anuary-like chill in March; Rain likely today as well

anuary-like chill in March; Rain likely today as well

पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में मौसम में बदलाव

तेज हवा, गरज-चमक और बारिश से तापमान में गिरावट

22 मार्च तक जारी रहेगा ठंडा मौसम, फिर बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ। anuary-like chill in March; Rain likely today as well. यूपी का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप ताे कभी बारिश। पिछले शुक्रवार को आंधी-बारिश के बाद प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात में और शनिवार सुबह हवा में सिहरन बरकरार थी। शनिवार की सुबह चिलचिलाती धूप की जगह घने काले बादल, गरज-चमक और ठंडी हवा ने दस्तक दी। हल्की कंपकंपी और ठंड ने लोगों को जनवरी की सिहरन की याद दिला दी।

तेज हवा और गरज-चमक और बारिश का यह दौर देखने को मिलेगा

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने दबाव के कारण हुआ है। इसकी वजह से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का यह दौर देखने को मिला। रविवार 22 मार्च तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। 23 मार्च के बाद मौसम के साफ होने और मंगलवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं। इसके साथ ही गर्मी दोबारा अपने तेवर दिखा सकती है।

पंखे की हवा भी ठंड का करा रही एहसास

बीते कई दिनों ने पड़ रही गर्मी के बीच लोगों को अचानक बदले मौसम से काफी राहत मिली। पंखे की हवा भी ठंड का एहसास करा रही थी। वहीं दो दिन पहले तक दोपहर में तल्ख धूप और रात में भी गर्मी परेशान कर रही थी। कूलर और एसी भी चलने लगी थी।

कानपुर का मौसम

वहीं शुक्रवार को मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री गिर गया था, शनिवार को दोपहर के बाद धूप निकलने पर इसमें थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई, अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति 6.5 किमी प्रति घंटा रही, जो अधिकतम 7.6 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। शनिवार को सुबह शहर में 3.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार से दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, हालांकि कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवा की गति भी बढ़कर 10 से 12 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम शुष्क होने लगेगा। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे बादल छटेंगे और धूप तेज होगी, तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी और आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ सकता है। 

यूपी के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावनाएं

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज वेस्ट यूपी के कुछ जिलों और बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा में शाम को बौछार और गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का मानना है कि अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश के पीछे एक असामान्य 1000 किलोमीटर लंबा ‘रेन बैंड’ जिम्मेदार है। जो एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना है। यह सिस्टम अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान होते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

इस बार पश्चिमी विक्षोभ का रैखिक स्वरूप और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मार्च महीने में इस तरह की सक्रियता को असामान्य माना जा रहा है, जिसका असर रबी की फसलों पर भी पड़ सकता है।