Annual festival celebrated at Prem Sarita Sarvhitkari Model School Maloya
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

प्रेम सरिता सर्वहितकारी मॉडल स्कूल मलोया में मनाया गया वार्षिक उत्सव, महापौर और एरिया पार्षद हुई शामिल

Annual festival celebrated at Prem Sarita Sarvhitkari Model School Maloya

Annual festival celebrated at Prem Sarita Sarvhitkari Model School Maloya

चंडीगढ़। प्रेम सरिता सर्वहितकारी मॉडल स्कूल मलोया में आज वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ शहर के महापौर सर्वजीत कौर उपस्थित हुए। वही इस वार्षिक उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में सर्वहितकारी शिक्षा समिति (पंजाब) कि मंत्री प्रतिभा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रुप में आयकर अधिकारी (चंडीगढ़) अभिनीत जोरर और वार्ड नंबर 28 की स्थानीय पार्षद निर्मला देवी शामिल हुई।

वार्षिक उत्सव की शुरुआत स्कूल की मुख्य अध्यापिका बीना शर्मा और कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एव वंदना के साथ की। उत्सव में स्कूल के बच्चों ने मंच पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश किया। जिसमें गणेश स्तुति,बाल नृत्य,मातृ पितृ वंदन, लघु नाटिका,पर्यावरण संरक्षण संदेश,देशभक्ति नृत्य,राजस्थानी नृत्य,योग प्रस्तुति,भजन प्रस्तुति, भांगड़ा सहित कई अन्य प्रस्तुति पेश की।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों के परिजनों ने तालियों के साथ बच्चों के प्रस्तुतियों को सराहा। वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां पेश करने के बाद स्कूल की मुख्य अध्यापिका बीना शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट को पेश किया। और उत्सव में मुख्य रूप से शामिल हुए महापौर का स्वागत सम्मान किया। वहीं अंत में महापौर ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया और महापौर ने स्कूल और स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।