blackmailed then shot

घर में घुसे अज्ञात ने महिला को ब्लैकमेल किया फिर मारी गोली

Crime

blackmailed then shot

चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर 7 में देर रात हुई वारदात, पुलिस छानबीन में जुटी

अर्थ प्रकाश/रंजीत शम्मी

चंडीगढ़। शहर के पॉश सेक्टर 7 से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति देर रात को घर में घुसा और महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने जब आरोपी का विरोध किया तो वह उसे गोली मार कर फरार हो गया। महिला के हाथ में गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस महिला के स्टेटमेंट लेने के लिए अस्पताल पहुंच चुकी थी। वहीं दूसरी तरफ, इलाके के सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला सेक्टर 7 में रहती है। उसका पति गुड़गांव में जॉब करता है। वीरवार को रात महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात शख्स उसके घर में घुस आया और पीड़ित महिला को परेशान करने लगा। उसे किसी मामले को लेकर ब्लैकमेल करना चाहा लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई जो उसके हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई।

महिला के चिल्लाने से आसपास के लोग जमा होने लगे लेकिन आरोपी इससे पहले ही वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस मामले को लेकर हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी महिला का जानकार भी हो सकता है जो जानता था कि महिला घर में अकेली और पति घर से बाहर है।

यह पढ़ें:

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: विकास बने बार एसोसिएशन के प्रधान, चंडीगढ़ में रोहित खुल्लर ने मारी बाजी

कैडेट्स और सब जूनियर की श्रेणी में नेशनल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया