थलपति विजय की जीत पर इंडस्ट्री में खुशी का माहौल, टाइगर श्रॉफ से काजल अग्रवाल तक कई सेलेब्स ने दी बधाई
Tamil Nadu Elections 2026 Results
हैदराबाद: Tamil Nadu Elections 2026 Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है. यह आज सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई, और शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि विजय की पार्टी, 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK), अपने पहले ही चुनाव में बढ़त बनाए हुए है. विजय की पार्टी को करीब 110 सीटों पर बढ़त बनाते और सबसे ज्यादा वोट शेयर हासिल करते देख, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने उन्हें पहले से ही बधाई देना शुरू कर दिया.
टाइगर श्रॉफ, नानी, विजय देवरकोंडा, काजल अग्रवाल जैसी मशहूर हस्तियों ने थलापति विजय को सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी है. उन्होंने क्या कहा, यह जानने के लिए आगे पढ़ें.
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर थलपति विजय को बधाई देते हुए लिखा है, 'विजय को बधाई. लोगों का आप पर जो भरोसा है, उसे देखना अद्भुत है. आपके जीवन के इस अगले पड़ाव के लिए आपको और शक्ति मिले.'
एक्टर नानी
एक्टर नानी ने भी विजय को बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर विजय को टैग करते हुए लिखा है, 'बधाई हो विजय सर. पहले शक किया गया और फिर ताज पहनाया गया. यह हमारे घर में हुआ था और अब हमारे पड़ोसी के घर में हो रहा है. किसी कमजोर का जीतना हमेशा ही 'प्योर सिनेमा' होता है (या मुझे 'प्योर पॉलिटिक्स' कहना चाहिए?). उम्मीद है कि तमिलनाडु के लोगों के लिए आगे भी बहुत कुछ अच्छा होगा, जिन्होंने अपना फैसला साफ कर दिया है.'
काजल अग्रवाल
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी अपने एक्स हैंडल पर थलापति विजय को बधाई दी और लिखा, 'जब मैं कोई बात एक बार कहती हूं, तो वह सौ बार कहने के बराबर होती है. और आज, लोगों ने पूरे यकीन के साथ इस बात को दोहराया है. इस शानदार और जोरदार जीत पर विजय को दिल से बधाई. यह पल आपके विजन, आपकी लगन और लोगों के आपके प्रति अटूट प्यार का सच्चा सबूत है. तमिलनाडु के लोगों ने अपनी बात कह दी है - जोर से, साफ-साफ और पूरे गर्व के साथ. यह सिर्फ एक जीत नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के साथ एक गहरे और मजबूत जुड़ाव का जश्न है. जब आप इस प्रेरणादायक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो मैं आपके लिए ढेर सारी ताकत और कामयाबी की कामना करती हूं. उम्मीद है कि आप वह बदलाव लाएंगे जिसकी इतने सारे लोग उम्मीद कर रहे हैं. इस जबरदस्त उपलब्धि पर एक बार फिर बधाई.'
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने भी थलापति विजय को बधाई दी और अपना समर्थन जताया. अपने एक्स पोस्ट में, 'रणबाली' एक्टर ने लिखा, 'और अब एक नया दौर. विजय गारू, तमिलनाडु के लोगों के लिए मेरा आदर और बधाई, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आगे आकर अपने लिए एक मजबूत पक्ष लिया. तमिलनाडु के सभी लोगों और नए मुख्यमंत्री के लिए मैं समृद्धि और सामूहिक विकास की कामना करता हूं. तमिलनाडु की राजनीति के इस नए दौर और नए चेहरे को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं.'
विक्रम
अपने इंस्टाग्राम पेज पर, विक्रम ने अपने दोस्त विजय के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'बधाई हो ननबा विजय. आज तुमने इतिहास रच दिया.