Amritpal Look Change Latest Updates: अमृतपाल ने भेष बदला; पंजाब पुलिस के IG गिल बोले- गुरूद्वारे जाकर पैंट-शर्ट डाली

अमृतपाल ने भेष बदला; पंजाब पुलिस के IG सुखचैन सिंह गिल बोले- गुरूद्वारे जाकर पैंट-शर्ट डाली, फिर बाइक पर हो गया फरार

Amritpal Look Change Latest Updates

Amritpal Look Change Latest Updates: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ने भेष बदल लिया है। यानि अबतक वह जिसे चोले में नजर आ रहा था. उसका वह चोला अब उतर चुका है। दरअसल, अमृतपाल को लेकर यह बड़ी जानकारी पंजाब पुलिस ने ही दी है।

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, अमृतपाल को भगाने में मदद करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। इन्होंने अमृतपाल को ब्रेजा कार मुहैया कराई और उसकी भागने में मदद की।

नांगल अमिया में गुरुद्वारे साहिब पहुंचा

आईजी गिल ने बताया कि, इस ब्रेजा कार से ही अमृतपाल पहले नांगल अमिया में गुरुद्वारे साहिब पहुंचा और यहां उसने अपने कपड़े बदले। गुरुद्वारे में अमृतपाल ने पैंट-शर्ट डाली और इसके बाद तीन अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकल पर फरार हो गया।

गिल ने बताया कि, ब्रेजा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार से हथियार बरामद हुए हैं। वहीं अमृतपाल और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ कार्रवाई में अबतक 150 ज्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अमृतपाल पर NSA लगाया गया, गैर जमानती वारंट जारी

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि, अमृतपाल पर NSA लगा दिया गया है। अमृतपाल पर NSA की कार्रवाई 18 मार्च को ही हो गई थी। साथ ही अमृतपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।  इससे पहले गिल ने अमृतपाल के 5 साथियों पर NSA लगने की जानकारी दी थी।

पंजाब की जनता पुलिस का सहयोग करे

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल को पकड़ाने में पंजाब की जनता का सहयोग मांगा है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि, पुलिस तो अपना काम कर ही रही है लेकिन इस काम में जनता का सहयोग भी बेहद जरुरी है। पंजाब में अराजकता फैलाने वालों को पकड़ाने में जनता को पुलिस की मदद करनी होगी।

CM भगवंत मान ले रहे पल-पल की खबर

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, अमृतपाल और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ जो कार्रवाई चल रही है उसपर CM भगवंत मान अपनी पूरी नजर बनाए हुए हैं। सीएम मान अफसरों से पल-पल की खबर ले रहे हैं।

पंजाब में हालात कंट्रोल में

वहीं गिल ने कहा कि, पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बीच राज्य में शांति है, स्थिति स्थिर है, कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ी है। पंजाब के सभी जिलों में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। पंजाब पुलिस किसी भी हाल में राज्य में शांति और सौहार्द को खराब नहीं होने देगी।

यह पढ़ें- अमृतपाल पर कार्रवाई के बाद CM भगवंत मान का पहला संबोधन, LIVE आकर पंजाब के लोगों को कह रहे यह बात