मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा

मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा

School Closed Nine District

School Closed Nine District

लखनऊ: School Closed Nine District: दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत देशभर के ज्यादातर हिस्सों में हो रही मॉनसूनी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. हालात ऐसे हैं कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए 10 जुलाई, शुक्रवार को गाजियाबाद और मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. ये फैसला प्रशासन ने मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए लिया है. गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, मुजफ्फरनगर,मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में आज नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. बता दें कि यूपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

गाजियाबाद में आज स्कूल बंद

गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से गाजियाबाद और इसके आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लगा और लोगों को काफी परेशानी हुई. बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत भी हो गई. बारिश की वजह से गुरुवार को भी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था, हालांकि ये आदेश देर से जारी हुआ था. मौसम के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को भी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने स्कूलों के अवकाश का निर्देश दिया है.

मेरठ और कासगंज में भी आज स्कूल बंद

मेरठ और कासगंज में भारी बारिश की वजह से डीएम ने क्लास 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 10 जुलाई को बंद रखने का आदेश जारी किया है.  दरअसल मौसम विभाग ने मेरठ जिले में तेज आंधी, बारिश और ओले की आशंका जताई है. यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है. पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. 

10 जुलाई को 12वीं तक के स्कूल बंद

10 जुलाई 2026 के लिए गाजियाबाद में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इससे बच्चों का स्कूल जाना सेफ नहीं है. बारिश और जलभराव से उनको स्कूल जाने में परेशानी हो सकती है. 

गाजियाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए गाजियाबाद के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.साथ ही यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार से हो रही तेज बारिश के बीच सड़कों पर पानी भर गया है. शुक्रवार को भी तेज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. जलभराव की स्थिति अब तक बनी हुई है. आज बारिश से हालात और भी खराब हो सकते हैं.

यूपी के इन जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश

मौसम संबंधी ऑरेंज अलर्ट संबंधी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाजियाबाद, मेरठ,  मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, मरादाबाद, और कासगंज में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. जिला प्रशासन का यह आदेश यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE, मदरसा बोर्ड समेत अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा.