अलीगढ़ हत्याकांड: पेट्रोल पंप संचालक की गला रेतकर हत्या; आंख फोड़ी और घाव में भरा सीमेंट, 'बुलडोजर' की मांग पर हंगामा

अलीगढ़ हत्याकांड: पेट्रोल पंप संचालक की गला रेतकर हत्या; आंख फोड़ी और घाव में भरा सीमेंट, 'बुलडोजर' की मांग पर हंगामा

Aligarh Murder Case: Petrol Pump Owner Throat Slit

Aligarh Murder Case: Petrol Pump Owner’s Throat Slit

Aligarh Murder Case: Petrol Pump Owner’s Throat Slit, भाजयुमो नेता के पेट्रोल पंप संचालक पिता की एक निर्माणाधीन मकान में गला रेत कर हत्या कर दी। आंख भी फोड़ दी। खून न बहे इसके लिए घाव में सीमेंट भर दी। आरोपित शव को मकान में बंद कर भाग गए। चिलकौरा की नगरिया में हुई इस घटना से गुस्साएं स्वजन ने शव उठाने से पहले आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इसके चलते एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस अधिकारियों के सख्त कार्रवाई करने के भरोसे के बाद ही लोग माने। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपित फरार है।

क्वार्सी क्षेत्र के चिलकौरा में हुई घटना, खेत से बुलाकर ले गए थे आरोपित

सिविल लाइन क्षेत्र के धौर्रा निवासी भाजयुमो में क्वार्सी मंडल के मंत्री पंकज सिंह के पिता नरोत्तम सिंह की धौर्रा में सिटी एनर्जी नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह चिलकौरा में पत्नी रामवती के साथ खेत पर थे। तभी पड़ाेस का रहने वाला कन्हैया उनके पास पहुंचा। उसने नरोत्तम सिंह से स्कूटर से चिलकौरा की नगरिया में बन रहे मकान तक छोड़ने के लिए कहा। पत्नी ने विरोध भी किया, लेकिन नरोत्तम पूर्व से परचित होने के चलते उसे छोड़ने के लिए चल दिए। इसके बाद नहीं लौटे।

निर्माणाधीन मकान में की नृशंस हत्या, मकान में शव बंद कर भागे

उनकी पत्नी नगरिया में उक्त मकान पर देखने गईं तो बाहर से ताला लगा मिला। इसके बाद वह घर चली गईं। काफी देर बाद संपर्क न होने पर स्वजन ने खोजबीन शुरू की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नरोत्तम सिंह के स्वजन आरोपित कन्हैया के मकान पर फिर पहुंचे। वहां स्कूटी के पहिया के निशान व अन्य चीजों को देखकर कुछ शक हुआ। इसके बाद मकान का ताला खुलवाया। जहां एक कमरे में नरोत्तम का लहू लुहान शव पड़ा था। गला रेता हुआ था। आंख भी फोड़ी गईं। शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

जिस निर्माणाधीन मकान में हत्या हुई है, उसे तुरंत ध्वस्त किया जाए

गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। मांग थी कि जिस निर्माणाधीन मकान में हत्या हुई है, उसे तुरंत ध्वस्त किया जाए। हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसएसपी नीरज कुमार जौदान, एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप संचालक के परिवार में पत्नी पूनम, एक बेटा और एक बेटी है।

पेट्रोल पंप संचालक को जो बुलाकर लाए थे उन्होंने ही हत्या की है। कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जमीन और रुपयों का लेनदेन का भी मामला सामने आ रहा है। दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

-

नीरज कुमार जादौन, एसएसपी।