Akasa Flight And Bird Collision: फ्लाइट की पक्षी से टक्कर, मुंबई से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए भरी थी उड़ान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

फ्लाइट की पक्षी से टक्कर: मुंबई से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए भरी थी उड़ान, घटना के बाद जलने की आने लगी दुर्गंध

Akasa Flight And Bird Collision

Akasa Flight And Bird Collision

Akasa Flight And Bird Collision : अकासा एयरलाइन की एक फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया| दरअसल, अकासा की फ्लाइट QP 1103 ने मुंबई से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी लेकिन इसी बीच अचानक से एक पक्षी फ्लाइट से आ टकराया|

वहीं, पक्षी टकराने की घटना के बाद फ्लाइट की केबिन में दुर्गंध महसूस की गई| जिसके बाद पायलट ने ATC से सम्पर्क साधते हुए बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ फ्लाइट को वापिस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर लिया| फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सकुशल बाहर निकाल लिए गए|

फ्लाइट को जांच के लिए रोका, अन्य फ्लाइट हुई रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, पक्षी टकराने की की घटना और मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फ्लाइट QP 1103 को खतरे को देखते हुए फिर दोबारा से रवाना नहीं किया गया| उसे विस्तृत जांच के लिए रोक लिया गया| फ्लाइट के यात्रियों को अकासा एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट मुहैया कराई गई|

मामला गंभीर है: ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स 2022 की सूची में भारत की स्थिति दयनीय... कंगाल पाकिस्‍तान और श्रीलंका भी हमसे बेहतर