अंबाला RDX मामले में अजमेर का अली अकबर बना मुख्य मोहरा
Ajmer's Ali Akbar Emerges
-
अंबाला RDX मामले में अजमेर का अली अकबर मुख्य मोहरा।
-
पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने भेजी थी आईईडी।
-
हनुमानगढ़ में विस्फोट की योजना आरडीएक्स न मिलने से विफल।
जयपुर। हरियाणा के अंबाला में तीन दिन पहले 1.975 किलो आरडीएक्स के साथ पकड़े गए तीन आरोपितों में शामिल राजस्थान के अजमेर का निवासी अली अकबर आतंकी नेटवर्क का महत्वपूर्ण मोहरा था।
राजस्थान में हनुमानगढ़ के कुछ युवकों के तीनों आरोपितों के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी द्वारा भेजा गई आइईडी चार दिनों तक हनुमानगढ़ में रखी गई थी। यहां धमाके की योजना थी। यहां आइईडी तो पहुंचा दी गई थी, लेकिन समय पर आरडीएक्स नहीं पहुंचा। ऐसे में योजना असफल हो गई।
राजस्थान एटीएस दो दिन से अंबाला में है। पूछताछ में सामने आया कि अकबर ने शहजाद भट्टी के इशारे पर राजस्थान के कई ठिकानों की रेकी की थी। जांच एजेंसियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन अजमेर में अकबर के स्वजन से पूछताछ की है। अकबर करीब चार साल पहले भी एक गेस्ट हाउस मालिक को धमकाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।