Agra Daroga Molested Girl Video| आगरा में दरोगा को खंभे में बांधा, अर्धनग्न कर पीटा; आरोप- लड़की के घर घुस जबरदस्ती कर रहा था

दरोगा को खंभे में बांधा, अर्धनग्न कर दनादन पीटा; आरोप- रात के अंधेरे में लड़की के घर घुसा, जबरदस्ती कर रहा था, पापा को लेकर धमकी भी दी VIDEO

Agra Daroga Molested Girl Video Viral News Updates

Agra Daroga Molested Girl Video Viral News Updates

Agra Daroga Molested Girl Video: जिन पर भरोसा है कि आबरू बचाएंगे, अगर वही लूटने पर उतारू हो जाएं तो कैसे चलेगा? बात खाकी की हो रही है। जो कि एक बार फिर से शर्मसार हुई है। बदनामी का दाग लगा है। दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। यहां पुलिस में तैनात एक दरोगा रविवार रात के अंधेरे में एक लड़की के घर में जा घुसा। जहां उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और इसी बीच पकड़ा गया। अब आप यह तो जानते ही हैं कि लड़की को छेड़ने वाला या उसके साथ आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़ा जाने वाला कोई जब लोगों के हत्थे चढ़ता है तो फिर उसकी क्या दशा होती है। ऐसी ही दशा दरोगा की भी हुई। लड़की के शोर को सुनकर लोगों ने जब दरोगा को पकड़ा तो मारते-मारते सन्न कर दिया। लोगों में कोई भी चला आ रहा था और आकर दरोगा को सूत देता था। इस बीच दारोगा का सर शर्म से नीचे ही झुका रहा। अब वह और करता भी तो क्या करता... उसके कारनामे के चलते उसकी दरोगाई बिलकुल शून्य हो चुकी थी।

दरोगा को खंभे में बांधा, अर्धनग्न कर दनादन पीटा

लड़की को छेड़ते हुए पकड़े जाने के बाद दरोगा की पिटाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, लोग दरोगा को एक खंभे से बांधने में लगे हुए हैं। इस बीच दरोगा के शरीर पर कपड़े हैं। इस दौरान दरोगा की पिटाई भी होती जा रही है। कुछ देर बाद लोग दरोगा के कपड़े भी उतार देते हैं और अर्धनग्न कर सिर्फ अंडर बियर में खंभे में बांधकर रखते हैं और मारते जाते हैं। दरोगा के आसपास मौजूद लोग लाठी-डंडे के साथ भी देखे जा रहे हैं। लगभग पूरा इलाका ही दरोगा के पास इकट्ठा है और गाली-गलौच कर रहा है। खैर इस पूरे मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जाती है और लोगों को शांत करने की कोशिश करती है। लेकिन लोग हैं कि काफी ज्यादा भड़के होते हैं।

 

जबरदस्ती करते हुए पापा को लेकर धमकी दी

बताया जाता है कि, दरोगा लड़की के घर में मुख्य दरवाजे से नहीं बल्की अन्य रास्ते से घर में घुसा और लड़की के पास जा पहुंचा और जाकर उससे जबरदस्ती करने लगा। दरोगा ने धमकी दी अगर उसने शोर मचाया तो वह उसके बाप को झूठे केस में फंसा देगा। लेकिन जानकारी के अनुसार, दरोगा का यह पैतरा काम नहीं आया। लड़की के शोर से घर वाले अलर्ट हो गए। जिसके बाद दरोगा को पकड़ लिया गया और इसके बाद आसपास के अन्य लोग भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

दरोगा को सस्पेंड किया गया

आरोपी दरोगा का नाम संदीप कुमार और यह पूरा मामला आगरा के बरहन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि, यह शर्मनाक मामला सामने आने के बाद आगरा के पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। दरोगा ने जब लड़की के साथ यह हरकत की तो बताया जा रहा है कि उस वक्त वह नशे में भी था लेकिन नशा इतना भी नहीं था कि वह अच्छा-बुरा न सोचा सके। फिलहाल, मामले में जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।