पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 5 HAS अधिकारियों के तबादले

पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 5 HAS अधिकारियों के तबादले

Administrative Reshuffle in Himachal

Administrative Reshuffle in Himachal Ahead of Panchayat Elections

शिमला। Administrative Reshuffle in Himachal, हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले व विभागों में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव 2009 बैच के एचएएस अधिकारी सचिन कंवल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वह आइएएस अधिकारी व निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग शिवम प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। 

2013 बैच के एचएएस अधिकारी सुनील वर्मा अतिरिक्त सचिव रेवेन्यू एंड हाउसिंग जो हिमाचल प्रदेश ईस्टेट डायरेक्टर का कार्यभार भी संभाल रहे थे, अब से अतिरिक्त सचिव रेवेन्यू एंड हाउसिंग का कार्यभार ही देखेंगे। 2018 बैच के अधिकारी भानु गुप्ता को हिमाचल प्रदेश ईस्टेट डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है।

टूरिज्म एंड एविएशन के अतिरिक्त निदेशक 2017 बैच के अधिकारी चंदन कपूर भाषा एवं संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के उच सचिव 2023 बैच के एचएएस अधिकारी संजीव कुमार लघु बचत निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। वह अतिरिक्त सचिव राजस्व एवं शिक्षा अनिल कुमार को अतिरिक्त कार्यभार से रिलीव करेंगे।