प्रशासान की नोटिफिकेशन जनता पर भार : आप
BREAKING
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण; नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर फैसला डायन बताकर 5 लोगों को जिंदा जलाया; पहले मारा-पीटा फिर जलाकर मार दिया, बिहार में इस क्रूरता से कांप उठे लोग, सरकार तक हड़कंप उत्तराखंड में बादल फटा, भीषण सैलाब; SDRF की टीम रवाना की गई, लोगों को सेफ रेस्क्यू करने का प्रयास, मानसून सीजन बना आफत चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा

प्रशासान की नोटिफिकेशन जनता पर भार : आप

प्रशासान की नोटिफिकेशन जनता पर भार : आप

प्रशासान की नोटिफिकेशन जनता पर भार : आप

पार्टी अध्यक्ष ने बीजेपी को घेरा                          

चंडीगढ़। आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने प्रशासान की और से वाटर टैरिफ को लेकर जारी नोटिफिकेशन पर निगम शासित बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा की जिस बात की आशंका थी वही हुई। मेयर और बीजेपी प्रधान के तमाम दावों के विपरीत पानी के रेट बढ़ गए। उन्होंने आगे कहा की विपक्षी दल होने के नाते आप ने इस मसले पर सत्ता पक्ष का नगर निगम में सहियोग किया और सुझाव दिया था कि निगम सदन में इस विषय पर चर्चा करके सभी पार्षदों की सहमति से फ़ैसला लिया जाये। पर सत्ता पक्ष ने उल्टा आप के सुझाव और प्रस्ताव को दरकिनार रखा। बीजेपी के अफसरशाही के अनुसार चलने के रवैये की वजह से ही अब ऐसे हालत बने है की जनता की जेब पर भार पड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया की उनके दिल्ली मॉडल के खिलाफ  शहर की जानता को गुमराह किया गया। प्रशासान भी भाजपा की जुबान बोल रहा है। उन्होंने कहा की हम तो पहले दिन से रेट बढ़ने का विरोध कर रहे थे। आगे भी करेगे। मेयर और बीजेपी प्रधान के दावे खोखले साबित हुए। जिन की खुद की मंशा ही नहीं थी कि रेट  में राहत मिल सके। उन्होंने पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन की चेतवानी दी  और कहा की निगम में बीजेपी को इसका जवाब दिया जाता रहेगा।