मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, विष्णु धाम में तैयारियां अंतिम चरण में
Administration on alert for Chief Minister Samrat Chaudhary's visit
बरबीघा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आज आगमन को लेकर दो दिनों से जिला प्रशासन रात-दिन एक करके समारोह को सजाने और सुव्यवस्थित करने में जुटी रही।
वहीं, सोमवार की दोपहर मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा तथा पुलिस उप महानिदेशक राकेश कुमार विष्णु धाम पहुंचकर तैयारी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी शेखर आनंद पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी को आवश्यक निर्देश दिए। उनके द्वारा सभा स्थल, हेलीपैड इत्यादि का निरीक्षण किया गया। वहीं, मंदिर परिसर और मंदिर के गर्भगृह का भी निरीक्षण किया गया।
यहां एसी लगाने का निर्देश दिया। मंदिर समिति को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। सुरक्षा के इंतजाम को भी उन्होंने गहनता से जांच की।
सेल्फी लेने और मोबाइल चलाने वाले पुलिसकर्मी होंगे निलंबित
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने सोमवार की संध्या सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों और पुलिस के पदाधिकारी को कड़ी चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी सतर्क रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों को पार्किंग में ही लगाना है। साथ ही साथ पुलिस को जवान एक जगह पांच से अधिक इकट्ठा होकर गपशप नहीं करना है।
साथ ही उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस के जवान अगर सेल्फी लेते हुए अथवा सुरक्षा को छोड़कर मोबाइल चलाते हुए पकड़े जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।
उधर जिला अधिकारी शेखर आनंद भी दिनभर विष्णु धाम में ही लगे रहे और सभी प्रकार के तैयारी का जायजा लिया। स्थानीय स्तर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को भी मंदिर में पूजा इत्यादि की व्यवस्था करने को कहा।