हरियाणा में भीषण हादसा: सोनीपत में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, ट्रक में जा घुसी वैन, इतने लोगों की दर्दनाक मौत
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में भीषण हादसा: सोनीपत में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, ट्रक में जा घुसी वैन, इतने लोगों की दर्दनाक मौत

Accident in Sonipat

Accident in Sonipat

Accident in Sonipat : हरियाणा से आयेदिन हादसों की खबर सामने आ रही है| खासतौर पर सोनीपत जिले में हादसे ज्यादा देखे जा रहे हैं| जहां एक ताजे हादसे की खबर भी सोनीपत से ही है| सोनीपत से गुजरने वाले कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर वीरवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है| यहां एक इको वैन ट्रक से टकरा गई| जिसके बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई| जबकि 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं| जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है|

Accident in Sonipat
Accident in Sonipat
Accident in Sonipat
Accident in Sonipat

मरने वाले उत्तर प्रदेश के...

मिली जानकारी के अनुसार, जो हादसे में मारे गए हैं और जो घायल हुए हैं वह सभी मजदूरी का काम करते हैं और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं| बताया जाता है कि, ये सभी गोहाना में धान लगाने का काम करने आ रहे थे| लेकिन बीच रास्ते इनकी वैन ट्रक से टकरा गई|

Accident in Sonipat
Accident in Sonipat

फिलहाल, आपको बतादें कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची सोनीपत कुंडली थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है और हादसे की जांच कर रही है| पुलिस जाँच के आधार पर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करेगी|

Accident in Sonipat
Accident in Sonipat

ध्यान रहे कि, सोनीपत में ही अभी बीते दिनों एक भयंकर हादसा मेरठ झज्जर नेशनल हाईवे पर हुआ था| यहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार आई-20 कार अचानक कंक्रीट के बेरिकेड्स से जाकर टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी| इस हादसे में तीन मेडिकल स्टूडेंट्स जलकर मर गए थे|