Accident in Manpur Devda of Paonta Sahib, driver died in tractor accident
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

पांवटा साहिब के मानपुर देवडा में हादसा, ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत

Accident in Manpur Devda of Paonta Sahib, driver died in tractor accident

Accident in Manpur Devda of Paonta Sahib, driver died in tractor accident

पांवटा साहिब:पांवटा साहिब के मानपुर देवडा के समीप एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार (31) निवासी मैहरूवाला ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवडा की तरफ जा रहा था कि मानपुर देवड़ा के नजदीक अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिस कारण रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद घायल रविंद्र को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।