आप" राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने संगठन निर्माण की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता की,चुनाव की तैयारियों संबंधी निर्देश दिए*

आप" राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने संगठन निर्माण की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता की,चुनाव की तैयारियों संबंधी निर्देश दिए*

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

17 अक्टूबर, सिरसा/हिसार: Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी सिरसा और हिसार लोकसभा के ब्लॉक, सर्किल पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिरसा के महाराजा पैलेस में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों संबंधी टिप्स दिए और आगामी चुनावों के मद्देनजर कमर कसने की बात कही। इससे पहले, उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को बार बार मौका दिया। अब जनता इन सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है, अब जनता बदलाव चाहती है। जनता देख रही है कि पंजाब और दिल्ली में कैसे अच्छे काम हो रहे हैं, उसका प्रभाव हरियाणा की जनता पर भी पड़ रहा है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करेगी और आम आदमी पार्टी का संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी किसान, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वस्थ्य, भ्रष्टाचार, महिलाओं के सम्मान और बिजली के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। मंडियों में अव्यवस्था है, बारिश के कारण धान पड़ा पड़ा सड़ रहा है। न तो ये किसानों को पूरा एमएसपी दे रहे हैं और न ही पूरी खरीद कर पा रहे हैं। यदि खरीद पूरी करते हैं तो उसका उठान नहीं हो पा रहा है। इन्होंने किसानों की हालत को बद से बदतर कर दिया है और बेरोजगारी में हरियाणा पूरे देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि कैथल में एक बुजुर्ग नफे सिंह हैं जो पेंशन से गुजारा करते हैं। एक कमरे का टूटा हुआ मकान है। मकान में एक पंख और एक बल्ब है। उसका बिजली का बिल 4 लाख रुपए से ज्यादा का आया है। यदि हरियाणा में आम आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो बिजली बिल भी नहीं आता। हरियाणा में महिलाओं के साथ भाजपा अभद्र व्यवहार करती है, ये कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी मुद्दों के आधार पर ही राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ज्यूडिशियर प्रोसेस को फोलो कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं को अंदर करते जा रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट में जो कार्रवाई चल रही है, उसमें जज बार बार पूछ रहे हैं कि इनके अपराध तो बताओ। लेकिन इनके पास दिखाने को कुछ नहीं होता, बस आम आदमी पार्टी के नेताओं को अंदर रखना चाहते हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं, उसको कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फार्मूला पूरे देश में लागू होगा। केजरीवाल सभी के अपने बच्चे की तरह शिक्षा देना चाहते हैं, अपने परिवार की तरह स्वास्थ्य देना चाहते हैं, किसानों और महिलाओं को सम्मान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इतने मेहनती लोग होने के बावजूद भी ऐसा क्या हो गया कि पिछले 9 साल से किसान पिछड़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा हरियाणा के किसानों को बचाने की बात होनी चाहिए, बात किसान और नौजवान की होनी चाहिए। अब दूसरी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, जनता अब समझ चुकी है, जनता को अब बदलाव और काम चाहिए। जनता अब आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है। हरियाणा में भी बदलाव निश्चित है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है इसलिए इनके नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। यदि बेईमान होते तो कब की सेटिंग हो जाती, एक भी दिन जेल में नहीं रहते। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के सवाल पर कहा कि ऐसे मुद्दे को देश के विकास को ध्यान में रखकर करना चाहिए। ऐसे मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 साल से कांग्रेस अभी तक कोई संगठन नहीं बना पाई और भाजपा के पन्ना प्रधान केवल पन्नों में है धरातल पर नहीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में हरियाणा में सबसे मजबूत संगठन आम आदमी पार्टी का है, हर गांव में 21सदस्यीय कमेटी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

यह पढ़ें:

हरियाणा में HCS पासआउट अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट; जानिए कौन किस कैडर का अफसर बना, पूरी सूची यहां देखिए

SYL पर हरियाणा CM का पंजाब CM को पत्र; हक की बात, सुप्रीम कोर्ट का जिक्र और इंतजार... जानिए मनोहर लाल ने भगवंत मान से क्या कहा?

हरियाणा में ग्रुप-D एग्जाम को लेकर CM की बड़ी घोषणा; परीक्षार्थियों को मिलेगी ये खास सहूलियत, मनोहर लाल बोले- एडमिट कार्ड पर ही...