Lok Sabha Candidates- पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर इसी महीने AAP उम्मीदवारों की घोषणा, चंडीगढ़ सीट के लिए भी घोषित होगा उम्मीदवार

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर AAP उम्मीदवारों की घोषणा कब; चंडीगढ़ सीट से भी घोषित होगा उम्मीदवार, केजरीवाल बता रहे

AAP Punjab Chandigarh Lok Sabha Candidates INDIA Alliance Breaks

AAP Punjab Chandigarh Lok Sabha Candidates INDIA Alliance Breaks

Punjab AAP Lok Sabha Candidates: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में सीटों के बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और INDIA गठबंधन के बीच का मामला कहीं न कहीं बिगड़ने लगा है। इसीलिए आम आदमी पार्टी ने अब अकेले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। 2 दिन पहले AAP ने असम में अपने 3 उम्मीदवार घोषित किए थे। वहीं अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर AAP उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। पंजाब के साथ-साथ ही चंडीगढ़ लोकसभा सीट के उम्मीदवार की भी घोषणा होगी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ को मिलाकर 14 लोकसभा सीटों के लिए आप के उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

जनता से अपील करके कहा सभी 14 सीटें बहुमत से जिताएं

दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के लुधियाना जिले स्थित खन्ना पहुंचे हुए थे। यहां वह सीएम भगवंत मान के साथ 'घर-घर मुफ्त राशन' योजना का शुभारंभ करने के लिए आए हुए थे। जहां इसी बीच पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने विधानसभा चुनाव में हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा। मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। दो महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक, कुल मिलाकर 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आपको इन सभी 14 सीटों पर AAP को बहुमत के साथ जीत दिलानी है। फिर से वैसा ही आशीर्वाद देना है।

 

CM भगवंत मान ने कहा- सारी 14 सीट जीतेंगे

अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ CM भगवंत मान ने जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। सीएम मान ने कहा कि, हम इसी महीने के अंत तक या अगले 10 से 15 दिनों में पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। साथ ही चंडीगढ़ लोकसभा सीट के उम्मीदवार की भी घोषणा की जाएगी। पंजाब-चंडीगढ़ में हमारे कुल 14 उम्मीदवार होंगे। सीएम मान ने कहा कि, हम सारी 14 सीट जीतेंगे।

 

13 फरवरी को AAP की मीटिंग

बताया जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक 13 फरवरी को होगी। बैठक में गोवा, हरियाणा और गुजरात की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों पर फैसला होगा। इसी बीच पंजाब और चंडीगढ़ के लिए भी उम्मीदवार तय कर लिए जाएंगे। ध्यान रहे कि, 2 दिन पहले जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक ने जब असम में 3 उम्मीदवारों की घोषणा की थी तो इस दौरान एक बड़ा बयान दिया था। पाठक ने कहा था कि, सीटों के बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन के साथ बात करते-करते अब हम थक रहे हैं। कब तक बस बात करेंगे? हमारा पहला धर्म चुनाव लड़ना और जीतना है।

BJP ने कहा- टूट रहा INDIA गठबंधन

पंजाब और चंडीगढ़ में AAP उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर BJP ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि INDIA गठबंधन को यह एक और ज़ख्म। अरविंद केजरीवाल ने आज घोषणा कर दी है कि पंजाब की 13 सीटें और चंडीगढ़ की सीट पर AAP अकेली लड़ेगी। इसका मतलब INDIA गठबंधन वहां पर चुनाव नहीं लड़ेगा।... INDIA गठबंधन का ढांचा लगातार गिरता-टूटता जा रहा है। 'नो मिशन नो विजन' सिर्फ कमीशन, भ्रष्टाचार।..."