दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का नोटिस: AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा—"नंबर तो सबका आएगा"
AAP Leader Saurabh Bharadwaj Launches Major Attack on BJP
नई दिल्ली। AAP Leader Saurabh Bharadwaj Launches Major Attack on BJP, दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार द्वारा परिसर खाली करने के नोटिस दिए जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से भाजपा केवल लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है।
नंबर तो सबका आएगा
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले गरीबों की बारी आई तो अमीरों ने चिंता नहीं की। इसके बाद दुकानदारों पर कार्रवाई हुई तो नौकरीपेशा लोग चुप रहे। अब बड़े अधिकारी, प्रोफेशनल और क्लब जाने वाले लोगों की बारी आ गई है। उन्होंने कहा कि “नंबर तो सबका आएगा।”
आप नेता ने आरोप लगाया कि सरकार बिना किसी संवेदनशीलता के मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग दूसरों की परेशानियों को अपनी समस्या नहीं समझेंगे, तब तक सरकार इसी तरह एक-एक कर सभी को प्रभावित करती रहेगी।
सवाल पूछने से तय होगी जवाबदेही
उन्होंने कहा कि, जब लोग दूसरों के दुख-दर्द को लेकर सवाल पूछना शुरू करेंगे तभी सरकार की जवाबदेही तय होगी। वरना सरकार अपनी मर्जी से लोगों को उजाड़ती रहेगी।
दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा ढांचे को मजबूत करने का हवाला देते हुए दिल्ली जिमखाना क्लब को परिसर खाली करने का नोटिस दिया है। इस मुद्दे पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।