AAP Candidate Sushil Kumar Rinku For Jalandhar Bypoll

जालंधर उपचुनाव के लिए AAP ने कैंडिडेट घोषित किया; नई जॉइनिंग को तरजीह, देखें कौन ठोकेगा मैदान में ताल?

AAP Candidate For Jalandhar Bypoll

AAP Candidate For Jalandhar Bypoll

AAP Candidate For Jalandhar Bypoll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपना कैंडिडेट बनाया है। इस तरह पार्टी ने नई जॉइनिंग को तरजीह दी है। मालूम रहे कि, बीते बुधवार को ही सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे थे। फिलहाल, सुशील कुमार रिंकू को कैंडिडेट बनाए जाने पर सीएम भगवंत मान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

AAP Candidate For Jalandhar Bypoll
AAP Candidate For Jalandhar Bypoll

 

कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

बतादें कि, सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी में आने से पहले कांग्रेस में थे। लेकिन रिंकू की आप से बढ़ती नजदीकियों और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया था। सुशील रिंकू को पार्टी से बाहर निकाले जाने का आधिकारिक पत्र पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की तरफ से जारी किया गया था।

संगरूर के बाद जालंधर सीट नहीं हारना चाहती आप

आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी है। जहां ऐसे में वह किसी भी सूरत में जालंधर लोकसभा उपचुनाव नहीं हारना चाहती। क्योंकि पार्टी एक बार पहले ही संगरूर लोकसभा उपचुनाव हार चुकी है। यह सीट पहले भगवंत मान के पास थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में खड़े होने के चलते उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था।

2017 में पहली बार विधायक बने थे सुशील कुमार रिंकू

सुशील कुमार रिंकू पहले पार्षद हुआ करते थे। पार्षदी करते हुए रिंकू ने विधानसभा तक का सफर तय किया। सुशील रिंकू का जालंधर में काफी नाम रहा। जिसके चलते जब वह 2017 में जालंधर पश्चिम से विधानसभा चुनाव में उतरे तो उन्हें बंपर जीत हासिल हुई। उन्होंने इस सीट पर भाजपा के महिंदर पाल भगत को 17334 मतों से हराया था।

AAP Candidate For Jalandhar Bypoll
AAP Candidate For Jalandhar Bypoll

 

यह भी पढ़ें- 2014 से पहले भारत वो 'हनुमान जी' था जिसे... BJP Foundation Day और हनुमान जयंती के संयोग को PM मोदी बढ़िया पिरो गए