चंडीगढ़ में इस बार भाजपा कोई भी हथकंडा अपना ले, मेयर तो आम आदमी पार्टी का ही बनेगा: प्रेम लता

चंडीगढ़ में इस बार भाजपा कोई भी हथकंडा अपना ले, मेयर तो आम आदमी पार्टी का ही बनेगा: प्रेम लता

Aam Aadmi Partys mayor will be elected Prem Lata

Aam Aadmi Partys mayor will be elected Prem Lata

कहा- जनादेश का अपमान करने वाली भाजपा को अबकी बार विपक्ष एकजुटता से सबक सिखाएगा

चंडीगढ़: वार्ड-23 से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद प्रेमलता ने दावा किया है कि इस बार भाजपा नेता कोई भी हथकंडा अपना लें लेकिन चंडीगढ़ में मेयर आम आदमी पार्टी का ही बनेगा। सम्पूर्ण विपक्ष पिछली बार भाजपा द्वारा जनादेश के किए गए अपमान और धोखाधड़ी का सबक सिखाने के लिए कमर कस चुका है।

भाजपा ने भ्रष्टाचार का बना दिया अड्डा 
प्रेमलता ने कहा कि भाजपा ने पिछली बार चंडीगढ़ के मतदाताओं के साथ खुलेआम धोखाधड़ी करके नगर निगम की सत्ता क्यों हासिल की। ये पिछले पूरे साल में शहर की जनता ने खुली आंखों से देखा है। भाजपा ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। भाजपा वालो ने अपनी जेबें भरने के लिए शहर को गंदगी के ढेर पर खड़ा कर दिया। 

आम आदमी पार्टी के पार्षदों की आवाज को हमेशा दबाने की कोशिश 
आप पार्षद प्रेम लता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने अपने-अपने एरिया के अलावा शहर के विभिन्न मुद्दे नगर निगम हाउस में उठाए। भाजपा की नीतियों और जनविरोधी एजेंडों समेत भाजपा की भ्रष्ट कारगुजारियों का पुरजोर विरोध किया लेकिन भाजपाई मेयर ने पार्टी के दबाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की आवाज को हमेशा दबाने की कोशिश की। मार्शलों की मदद से मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के पार्षदों को नगर निगम हाउस की मीटिंग से जबरन बाहर निकालकर जनभावनाओं को कुचलने का काम किया लेकिन अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के मौके पर भाजपा को सबक सिखाने का वक्त आया है तो विपक्ष एकजुटता से इस चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देकर नगर निगम की सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुका है।

प्रेमलता ने पार्षदों से की अपील 
प्रेमलता ने सभी पार्षदों से अपील की है कि इस चुनाव में अपनी अन्तरात्मा की आवाज पर वोट डालें, क्योंकि चंडीगढ़ की जनता ने निगम के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया था। सबसे ज्यादा पार्षद आम आदमी पार्टी के बने लेकिन भाजपा ने प्रशासन के साथ मिलकर इस जनादेश पर डाका डालने का काम किया और जबरदस्ती अपना मेयर बना लिया। प्रेमलता ने कहा कि इस बार अगर मेयर आम आदमी पार्टी का बना तो आप जनता की भागीदारी से निगम को चलाएगी और चण्डीगढ़वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।