कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से "आप" प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार घोषित
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से "आप" प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार घोषित

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से हरियाणा में जीत की राह खोलेगी आम आदमी पार्टी: डॉ. संदीप पाठक

हरियाणा में भाजपा का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन से : डॉ. संदीप पाठक

मुझ पर विश्वास जताने के लिए आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार: डॉ. सुशील गुप्ता 

क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 27 फरवरी: Aam Aadmi Party: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर हुई पीएसी की बैठक में हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी हरियाणा में जीत की राह खोलेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का जीतना अहम है। क्षेत्र की परिस्थितियों का विश्लेषण करके पार्टी ने डॉ. सुशील गुप्ता का नाम तय किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा का मुकाबला "इंडिया" गठबंधन से होगा। इसी के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म पर जीत का प्रतीक है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनावी जीत की शुरुआत कुरुक्षेत्र से ही करेगी।

वहीं डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से ‘इंडिया गठबंधन’ का प्रत्याशी बनाकर मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं। मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा की ईश्वर तुल्य जनता को विश्वास दिलाता हू कि क्षेत्र के विकास और भलाई में कोई कसर नहीं छोडूंगा और आप सब की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरेंगे और भाजपा को हराएंगे। अब हरियाणा में भाजपा की दाल नहीं गलेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। अब प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बदलाव की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगी।